{"_id":"61b3a30a553c73283d39a598","slug":"even-if-two-warnings-impose-fines-will-not-improve-shamli-news-mrt5685080132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहे दो चेतावनी, लगाओ जुर्माना, सुधरेंगे नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहे दो चेतावनी, लगाओ जुर्माना, सुधरेंगे नहीं...
विज्ञापन
शामली विजय चौक पर ट्रिपल राईडिंग करते लोग
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का दावा अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर यातायात निमयों का उल्लंघन हो रहा है। दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट और सीट बेल्ट के बिना वाहन दौड़ते हुए देखे जा रहे हैं।
शासन के निर्देश पर छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा इस सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़कों पर वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। सड़कों पर दुपहिया वाहन पर तीन सवारी, हेलमेट न लगाना, चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाई जा रही है। इससे सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी 41 वाहनों के चालान कर लगभग 1.40 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।
नियम तोड़ने में पुलिसकर्मी भी नहीं पीछे
यातायात के नियम तोड़ने में पुलिसकर्मी भी किसी से पीछे नहीं हैं। अधिकतर पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के ही बाइक पर चलते हैं। शहर की सड़कों पर अक्सर ट्रिपल राइडिंग करते हुए भी पुलिसकर्मी दिखाई दे जाते हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2021 में जिले में माहवार कटे कुल चालान
जनवरी- 1518
फरवरी- 2018
मार्च- 2767
अप्रैल- 2621
मई- 2735
जून- 2772
जुलाई- 2446
अगस्त- 2765
सितंबर- 2233
अक्टूबर- 3564
नवंबर- 3445
बिना हेलमेट 11 माह में काटे गए 18076 चालान
हाई स्पीड और स्टंट के मामले में 1354 चालान
ट्रिपल राइडिंग के मामले में 1578 चालान
ध्वनि प्रदूषण के मामले में 567 चालान
बिना हेलमेट इस वर्ष अभी तक दुर्घटना में मारे गए 26 लोग
कार्यशाला में चालक-परिचालकों को दी नियमों की जानकारी
फोटो
शामली। परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन रोडवेज बस स्टैंड पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चालक-परिचालकों और यात्रियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा करने के टिप्स दिए गए। इस अवसर पर आयोजित हैल्थ कैंप में चालक-परिचालकों और यात्रियों को हेल्थ कैंप की सहायता से कोविड-19 महामारी से बचाव के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया