फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Even after the drop in temperature, there was no respite from the scorching heat.

Shamli News: तापमान में गिरावट आने के बाद भी भीषण गर्मी से नहीं मिली राहत

Thu, 23 May 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 23 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Even after the drop in temperature, there was no respite from the scorching heat.
शामली। जिले के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने के बाद भी लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवा से राहत नहीं मिल पाई। चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। उधर, मोहल्ला दयानंद नगर में 250 केवी का 10 दिन में दूसरी बार ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग रात में गर्मी से जूझते रहे। पालिका का नलकूप न चलने से लोगों के सामने पेयजल की भी समस्या बनी रही। दोपहर में दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के बाद विद्युत आपूर्ति चालू होने से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। गर्मी के साथ ही गर्म हवा चल रही है। पिछले 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के साथ पसीने की चिपचिपाहट से लोग परेशान रहे। पंखे व कूलर से भी लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सूरज की तपिश लोगों काे बेहाल बना रही है। गर्मी के कारण मकानों की दीवारें तपने से उमस बनी रही। लोग गर्मी से बचने के लिए सिर व मुंह को कपड़े से ढककर जाते हुए दिखाई दिए। उधर, बिजली की रात व दिन में बार-बार कटौती से भी लोगों की परेशानी बनी रही। उधर, बुढ़ाना रोड पर मोहल्ला दयानंद नगर को सप्लाई देने वाला 250 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार देर रात में फुंक गया। पिछले करीब 10 दिन में यह ट्रांसफार्मर दूसरी बार फुंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंकने से लोग रात में गर्मी के कारण सो नहीं पाए। इस ट्रांसफार्मर से नगरपालिका के नलकूप को बिजली सप्लाई की जाती है। ट्रांसफार्मर फुंकने से पेयजल की भी समस्या बनी रही। दोपहर में विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत आपूर्ति को चालू किया। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed