फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Establishment of industrial park in Lisad got a shock

लिसाढ़ में औद्योगिक पार्क स्थापना को लगा झटका

Thu, 31 Dec 2020 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Establishment of industrial park in Lisad got a shock
लिसाढ़ में औद्योगिक पार्क स्थापना को लगा झटका
विज्ञापन

शामली। करीब तीन साल से चली आ रही जिले में औद्योगिक पार्क की स्थापना की मांग को झटका लगा है। उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कारपोरेशन (यूपीएसआईडीसी) ने गांव लिसाढ़ में चिह्नित की गई जमीन को अनुपयुक्त बता दिया है। अब जिला प्रशासन दूसरे स्थानों पर जमीन की तलाश करने में जुट गया है।
वर्ष 2017 में सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने जिले में औद्योगिक पार्क की स्थापना की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी। उनका कहना था कि 2013 के दंगे में क्षेत्र को काफी नुकसान हुआ है। यहां के उद्योग एवं कारोबार पिछड़ गए हैं। इसलिए जिले में उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए औद्योगिक पार्क की स्थापना की जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर लिसाढ़ गांव पंचायत की खाली पड़ी भूमि पर औद्योगिक पार्क बनवाने की मांग की थी। उनका कहना था कि औद्योगिक पार्क की स्थापना से रोजगार के साधन मुहैया होंगे। गांव लिसाढ़ में चिह्नित जमीन का यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस जमीन को अनुपयुक्त बताया है। एडीएम अरविंद सिंह का कहना है कि यूपीएसआईडीसी के मानकों पर यह जमीन खरी नहीं उतरी है। उन्होंने बताया कि किसी अन्य स्थान पर जमीन की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे प्रयास
सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल का कहना है कि लिसाढ़ गांव में औद्योगिक पार्क के लिए प्रस्तावित भू-उपयोग को लेकर कुछ अड़ंगा है। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें अवगत कराएंगे। प्रयास करेंगे कि औद्योगिक पार्क की स्थापना में आ रही अड़चन दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल के लिए फिर होगी भूमि की तलाश
शामली। जिला जेल के अब एक बार फिर भूमि की तलाश शुरू होगी। गांव भैंसवाल में चिह्नित की गई भूमि को उपयुक्त नहीं माना गया है। इसके साथ ही बनत में भी भूमि चिह्नित की गई थी लेकिन यहां सर्किल रेट अधिक होने के कारण इस भूमि को भी जिला जेल के लिए नहीं लिया जा सकता। बुधवार को एडीएम अरविंद सिंह तथा मुजफ्फरनगर जेल के अधीक्षक एके सक्सेना ने एसडीएम संदीप कुमार और तहसीलदार अजय शर्मा के साथ बैठक की। जिला जेल की स्थापना के लिए तहसील क्षेत्र में कहीं दूसरी जगह भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed