फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Entrepreneur Ankit Goyal made co-convener of small scale industry cell

उद्यमी अंकित गोयल को बनाया लघु उद्योग प्रकोष्ठ का सहसंयोजक

Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Entrepreneur Ankit Goyal made co-convener of small scale industry cell
उद्यमी अंकित गोयल को बनाया लघु उद्योग प्रकोष्ठ का सहसंयोजक
विज्ञापन

शामली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने वैश्य समाज और जाट समीकरण साधते हुए वैश्य समाज के प्रमुख उद्यमी अंकित गोयल को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहसंयोजक और भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तरप्रदेश का सहसंयोजक नियुक्त किया है। भाजपा पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बुधवार को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं।
झिंझाना के मूल निवासी और प्रमुख उद्यमी अंकित गोयल शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (शाइमा) के चेयरमैन और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष पद संभाले हुए हैं। भाजपा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रमुख उद्यमी अंकित गोयल को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहसंयोजक मनोनीत कर दिया है। अंकित गोयल को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सहसंयोजक मनोनीत किए जाने पर शहर के उद्यमियों, व्यापारियों ने मिठाई खिलाकर भाजपा संगठन का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

खेड़ीकरमू के अरविंद कुमार को भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तरप्रदेश का सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। जाटों की नाराजगी दूूर करने के लिए अरविंद कुमार की यह नियुक्ति की है। अरविंद कुमार पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed