फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Employee's health deteriorated in Nagar Panchayat office, EO accused of threatening

Shamli News: नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारी की तबियत बिगड़ी, ईओ पर धमकाने का आरोप

Sat, 23 Aug 2025 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Employee's health deteriorated in Nagar Panchayat office, EO accused of threatening
ऊन सीएचसी में भर्ती नगर पंचायत कर्मी । संवाद
कर्मचारी को सीएचसी ऊन पर कराया भर्ती, उपचार के बाद हालत में सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊन। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की अचानक तबियत बिगड़ गई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी द्वारा धमकाने से कर्मचारी की हालत बिगड़ी है। कर्मचारियों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए हड़ताल की चेतावनी दी।
नगर पंचायत ऊन कार्यालय में बृजेश कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को करीब ढ़ाई बजे अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने बृजेश कुमार को अपने कक्ष में बुलाया तथा किसी कार्य को लेकर उन्होंने उनसे सवाल जवाब किया। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने उन्हें हड़काया। इससे बृजेश कुमार की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में कर्मचारी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां पर जांच में उनका ब्लड प्रेशर अधिक पाया गया। चिकित्सक के उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया। इसकी जानकारी मिलने पर पंचायत कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इकट्ठे हो गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय रोकने, जीएफ न देने और मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए। कर्मचारियों का आरोप है कि नगर पंचायत में तैनात लिपिक ओमसिंह कार्यालय में नहीं आते और उनका कार्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लिया जा रहा है। उन्होंने बृजेश कुमार का चार माह से वेतन रोके जाने का आरोप लगाया। सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर व गाड़ी के लिए तेल न देने का आरोप लगाया, जिस कारण सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी की मनमानी पर रोक न लगने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन ने बताया कि सभासद सरोज देवी द्वारा आरटीआई मांगी गई है, जिसका जवाब बनना था। कर्मचारी बृजेश को जवाब बनवाने के लिए कहा गया था, लेकिन आरटीआई अध्यक्ष से संबंधित होने के कारण जवाब नहीं बनाया गया और उनसे कहा गया कि वे उनका शोषण करते हैं। बृजेश को पहले से ही ब्लड प्रेशर की बीमारी है। कार्यालय से आने के बाद ही उन्हें उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। कर्मचारियों के मानदेय, जीएफ के बारे में उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा बिल देते ही मानदेय दे दिया जाएगा, अभी बिल नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed