{"_id":"5a510f4b4f1c1bd2178b5617","slug":"emphasis-on-tax-increase-in-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सरकार की बैठक में टैक्स बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सरकार की बैठक में टैक्स बढ़ाने पर जोर
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
कैराना नगरपालिका में बोर्ड बैठक लेते चेयरमैन हाजी अनवर हसन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगर पालिका परिषद शामली की पहली बोर्ड बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ ही टैक्स वसूली बढ़ाने पर जोर दिया गया। विकास कार्यों और नए निर्माण को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया।
विज्ञापन
शनिवार को नगरपालिका शामली के सभाकक्ष में चेयरमैन अंजना बंसल की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती के संचालन में पहली बोर्ड बैठक हुई। इस दौरान वार्ड सभासदों से परिचय लेने के बाद बैठक की शुरुआत हुई। सभासदों की तरफ से उनके वार्डों में पथ प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाने और सीसीटीवी लगवाने का प्रस्ताव भी रखा गया। स्ट्रीट लाइटें बढ़ाने का प्रस्ताव पारित हुआ, जबकि सीसीटीवी का प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। इसके अलावा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा टैक्स वसूली बढ़ाए जाने पर भी जोर दिया गया।
चेयरमैन के पति राजेश्वर बंसल ने बताया कि इसके अलावा पांच साल से बंद पड़े भैंसवाल रोड स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट को पुन: चालू कराने पर भी विचार हुआ तथा काकानगर में टंकी परिसर में ट्रैक्टर को खड़ा कराने के लिए शेड बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि शहर में 14 वें वित्त आयोग से 10 कार्य निर्माणाधीन है, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। फिलहाल नए किसी कार्य का प्रस्ताव नहीं रखा गया है। इस दौरान सभासद निशिकांत, आशुतोष पंवार, पंकज गुप्ता, इंद्रपाल ठेकेदार, सुशीला, रीटा, गुलजार, राजीव, शायरा, पंकज, पूनम, लोकेश, आसमोहम्मद, खालिद, राशिदा, किरण, संजीव, विनोद, मालिनी, सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
थानाभवन में विकास पर खर्च होंगे 40 लाख
थानाभवन।नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर 40 लाख रुपये खर्च करने के विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस दौरान कस्बा में सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। चेयरमैन रफत परवीन की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी रवि यादव के संचालन में पहली बोर्ड बैठक हुई। सभासदों ने अपने वार्डों में विकास कराने के संबंधित प्रस्ताव रखे। साथ ही कस्बे में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए अपील की गई। बैठक में मुख्य रुप से पेयजल, साफ सफाई, पथ प्रकाश के प्रस्तावों पर जोर दिया गया। नालियों के टूटे हुए चैनल बदलवाने, कस्बे में एलईडी लाइट व्यवस्था करवाने और पेयजल आपूर्ति के लिए करीब चार किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इस दौरान करीब 40 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए गए। बैठक में नीरज पाटी, महबूब, विनोद कुमार, रणवीर, अनिल, देवेंद्र, वसीम त्यागी, बॉबी अरोड़ा, साजिद, शमशाद, प्रवीण, तसव्वुर, सरिता और सारिका मौजूद रहे।
पहली बोर्ड बैठक में खींचा विकास का खाका
कैराना(शामली)। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अनवर हसन की अध्यक्षता में पहली बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इसमें करीब पौने नो करोड़ रुपये के 15 प्रस्ताव रखे गए, जिनको सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
बोर्ड बैठक में मार्च से दिसंबर 2017 तक मासिक नक्शों का अनुमोदन, पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर पानीपत बाईपास तिराहा तथा शामली तिराहा दोनों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए चार करोड़ 25 लाखा रुपये की धनराशि स्वीकृत कराने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया।
इसके अलावा राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अंतर्गत प्राप्त धनराशि से नगर में खड़ंजा, चेनर, पुलिया, सड़क पर मरम्मत, स्वागत द्वार लगाये जाने के कार्यों के लिए 35 लाख 50 हजार की स्वीकृति की गई। इसी के साथ 14वें वित्त आयोग दो प्रतिशत स्टांप शुल्क के तहत प्राप्त धनराशि से विभिन्न वार्ड सभासदों द्वारा प्रस्तुत सूची के अनुसार नगर में कराये जाने वाले इंटरलॉकिंग सड़क, खड़ंजा, नाली, नाले, स्लैब, पुलिया, जलापूर्ति, विद्युत सामग्री आदि के कार्य के लिए करीब एक करोड़ 76 लाख 98 हजार रुपये की स्वीकृति, वाल्मीकि तालाब पर धोबीघाट का निर्माण कराने के लिए 25 लाख 17 हजार, ऐतिहासिक नवाब तालाब पर धोबीघाट स्थापित कराने के लिए 33 लाख 81 हजार रुपये स्वीकृत किये। नगर क्षेत्र कैराना में चिह्नित 25 स्थानों पर वाटर प्यूरिफायर लगाये जाने के लिए 67 लाख 89 हजार सात सौ 50 रुपये, मेन रोड एवं मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए करीब 78 लाख 29 हजार रुपये की स्वीकृति की। विशाखा, सूरजपाल, मुर्सलीन, इलियास, इंतजार, सुधीर, वहीदन, सकुलत, शबनम, सालिहा उर्फ सालेहा, फुरकान, सालिम, चांद सिद्दीकी, शगुन मित्तल, मो. आसिम, मैराब उर्फ मेहराज, मो. सलमान, इसराईल, फरहा उस्मानी, शाहिद, नौशाद, मोहसीना, शमशाद, सुकेब खां, नसीमा आदि सभासद मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व सांसद स्वर्गीय चौधरी अख्तर हसन, पूर्व सभासद स्वर्गीय आसिफ चौधरी एवं मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जांबाज सिपाही अंकित तोमर की शहादत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन