फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Emphasis on assembly elections with panchayats

पंचायतों के साथ विधानसभा चुनाव पर जोर

Wed, 13 Jan 2021 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on assembly elections with panchayats
शामली में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल। - फोटो : SHAMLI
शामली। पंचायत चुनाव के माध्यम से भाजपा हाईकमान-2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को साधने की तैयारी में है। इस चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़कर आम मतदाता तक पहुंचकर संगठन को और मजबूत करने का प्रारूप तैयार किया गया है। बुधवार को भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बुधवार को भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों की बैठक। जिसमें पंचायत चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिले के ब्लाक व वार्ड संयोजकों की बैठक लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने ग्राम पंचायत, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य चुनाव के संबंध में मतदाता सूची संशोधन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। पंचायत चुनाव के माध्यम से अगली विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जोड़ना है। कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत की नई मतदाता सूची लेकर यह समीक्षा की जाए कि जो नए वोटर बनाए गए थे, उनके नाम सूची में शामिल हुए अथवा नहीं। नई वोटर लिस्ट चुनाव कार्यालय से प्राप्त करके जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाने के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री दामोदर सैनी को नामित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने वार्डों का सामाजिक समीकरण, वार्ड स्तर पर परिवार की सूची, गैर भाजपा दलों के कार्यकर्ताओं के नाम की सूची तैयार करने, पंचायत चुनाव के संभावित दावेदारों, गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों की सूची तैयार करने के लिए कहा। मौके पर भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के महामंत्री एवं पंचायत चुनाव संयोजक हरीश ठाकुर ने जिले के वार्ड, ब्लाक संयोजकों से जानकारी लेकर प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र कुमार मादलपुर, विशेष सरोहा मंच पर मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, मीनू संगल, सतपाल भूरा, राजकुमार चौहान, नीरज मलिक, अरविंद कुमार, राजेश मलिक, रवि गोयल, भूपेंद्र चौधरी, संजीव मलिक, ऋषिपाल फौजी, रविंद्र कश्यप, जगदीश चौहान, शक्ति सिंघल, योगेंद्र निर्वाल, सुखदेव कुमार, विक्की देशवाल, सन्नी मलिक, अंकित कुमार शामिल हुए। संचालन रामजीलाल कश्यप ने किया।

शामली में भाजपा कार्यालय पर बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।

शामली में भाजपा कार्यालय पर बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed