फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electrification work up to Tapri will be completed in two months

दो माह में टपरी तक का विद्युतीकरण कार्य होगा पूरा

Wed, 11 Aug 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electrification work up to Tapri will be completed in two months
दो माह में टपरी तक का विद्युतीकरण कार्य होगा पूरा
विज्ञापन

शामली। बारिश के कारण शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य फिलहाल पिछड़ता जा रहा है। रेलवे के विद्युतीकरण के अधिकारियों के मुताबिक शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य करीब दो माह में पूरा हो जाएगा।
रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक द्वारा रेलवे ट्रैक के ट्रायल के बाद दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर विद्युत ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो जाएगा। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेल खंड में विद्युतीकरण का कार्य वर्ष 2016 में स्वीकृत हुआ था। पिछले दो सालों से चल रहा विद्युतीकरण में प्रथम चरण में लोनी से लेकर शामली तक विद्युतीकरण कार्य दिसंबर में खत्म होना था। कोरोना संक्रमण बढ़ने से 31 मार्च तक खत्म हो पाया है। प्रथम चरण का विद्युतीकरण का ट्रायल 22 मार्च को उत्तर रेलवे सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक लोनी से लेकर शामली तक रेलवे ट्रैक का कर चुके हैं। दूसरे चरण में शामली से टपरी तक विद्युतीकरण का कार्य एक अप्रैल से प्रारंभहो चुका है। कोरोना काल की दूसरी लहर और बरसात के कारण शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

दस अगस्त तक विद्युतीकरण कार्य मनानी रेलवे स्टेशन तक पूरा होने और वायरिग डालने का कार्य पूरा हो पाया है। उत्तर रेलवे के विद्युतीकरण के सेक्शन इंजीनियर बनवारी लाल गुप्ता ने बताया कि शामली से टपरी तक विद्युतीकरण कार्य पूरा होने में मात्र 11 किमी रेलवे लाइन कार्य अवशेष है। सितंबर तक यह कार्य पूरा होगा। अक्तूबर माह में उत्तर रेलवे सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक द्वारा विद्युतीकरण का ट्रायल पूरा कर लिया जाएगा। 15 अक्तूबर के बाद उत्तर रेलवे सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक की ट्रायल रिपोर्ट रेलवे बोर्ड दिल्ली को भेजी जाएगी। ट्रायल रिपोर्ट स्वीकृत होने के बाद दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे ट्रेक पर विद्युत ट्रेनो ंकी 100 किमी प्रति घंटा स्पीड का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed