{"_id":"6202b54b4f368f11f805e01a","slug":"electrification-and-signal-work-completed-from-shamli-to-tapri-shamli-news-mrt5763072161","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली से टपरी तक विद्युतीकरण व सिग्नल कार्य हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली से टपरी तक विद्युतीकरण व सिग्नल कार्य हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली से टपरी तक विद्युतीकरण व सिग्नल कार्य हुआ पूरा
शामली। लंबी प्रतीक्षा के बाद शामली से टपरी तक विद्युतीकरण-कलर सिग्नल का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को रेलवे के सिग्नल के अधिकारियों ने टपरी और मनानी के बीच पांच घंटे का ब्लॉक लेकर टोकनलेस स्टूमेंट कार्य पूरा किया।
पांच घंटे के ब्लॉक की वजह से दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली 04401 शामली तक आई। शाम चार बजे शामली से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी माह उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक की निरीक्षण रिपोर्ट के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बिजली की ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी मिल जाएगी। यह कार्य पिछले तीन साल से चल रहा था। कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लेकर शामली तक विद्युतीकरण और सिग्नल का कार्य पूरा हुआ है। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दोपहर 12 बजे टपरी और मनानी के बीच पांच घंटे का ब्लॉक लिया गया।
पांच घंटे के ब्लॉक के कारण मंगलवार को सुबह 7:45 बजे दिल्ली से सहारनपुर तक चलने वाली 04401 लाल ट्रेन मंगलवार को शामली तक आई। शामली रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे से लेकर चार बजे तक खड़ी रही। शाम चार बजे के बाद शामली रेलवे स्टेशन से लाल पेसेंजर ट्रेन को 04402 बनाकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शामली से टपरी तक विद्युतीकरण-सिग्नल कार्य पूरा होने के बाद उत्तर रेलवे के सुरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक का शामली से लेकर टपरी तक निरीक्षण होगा। उनके निरीक्षण के बाद उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल को ओके रिपोर्ट जाने के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिजली की ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।