फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity meter's meter replaced and replaced by another meter

गलत मीटर मिलने पर नर्सिंग होम संचालक समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Fri, 19 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity meter's meter replaced and replaced by another meter
विद्युत निगम का मीटर हटाकर लगवा दिया दूसरा मीटर
विज्ञापन

शामली। नर्सिंग होम में विद्युत मीटर गलत तरीके से लगा होने का खुलासा होने पर नर्सिंग होम संचालक समेत पांच के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विद्युत मीटर परीक्षणशाला द्वितीय शामली के अवर अभियंता राजीव कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 15 जून को एमएसके रोड स्थित रविंद्र कुमार के नर्सिंग होम में विद्युत की चेकिंग करने गए थे। नर्सिंग होम में लगा मीटर उपभोक्ता के बिल से अलग पाया गया। जांच करने पर मीटर पर पता चला कि मीटर पर लगी सील नोएडा कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधि देवेंद्र तालियान निवासी ग्राम छुर तहसील सरधना को ग्रामीण क्षेत्र में अनमीटर्स से मीटर्ड करने के लिए निर्गत की गई थी। आरोप है कि उपभोक्ता से सांठगांठ कर पुराने मीटर को हटाकर अवैध तरीके से इस मीटर को लगवाया गया और फर्जी तरीके से कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर से सांठगांठ कर बिलिंग सिस्टम पर बिना उनकी जानकारी के आईडी का दुरुपयोग कर 28 मई को फीड कर दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि ये सभी मीटर सुधीर निवासी गढ़ीपुख्ता द्वारा फीड कराए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जेई की तहरीर पर नर्सिंग होम संचालक रविंद्र कुमार, देवेंद्र तालियान निवासी गांव छुर, सुधीर निवासी गढ़ीपुख्ता, सचिन मलिक निवासी गांव बहावड़ी और विशाल निवासी काकानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नर्सिंग होम संचालक रविंद्र कुमार का कहना है कि उनका मीटर खराब हो गया था। इसकी सूचना उन्होंने बिजली दफ्तर पर दी थी। इसके बाद नर्सिंगहोम का मीटर बदलने आए लोगों ने अपने को विद्युत निगम का कर्मचारी बताया था। वहीं मीटर को बदलकर पुराना मीटर अपने साथ ले गए थे। उन पर सांठगांठ करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed