फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electricity department contract worker dies in Shamli, dead body found lying in tube well

शामली: नलकूप में पड़ी मिली लाश, बिजली विभाग में संविदाकर्मी था अनिल, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 06 Oct 2023 12:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 06 Oct 2023 12:33 PM IST
सार

Shamli News : बिजली विभाग के संविदाकर्मी का शव नलकूप में पड़ा मिला। अनिल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
Electricity department contract worker dies in Shamli, dead body found lying in tube well
परिवार में गम का माहौल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में बाबरी क्षेत्र के चुनसा गांव में शुक्रवार सुबह नलकूप पर बिजली विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन का शव चारपाई पर पड़ा मिला। संविदाकर्मी के कान की सोने की बाली और मोबाइल भी नहीं मिला। लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की सूचना पाते ही एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


चुनसा गांव निवासी 44 वर्षीय अनिल पुत्र कटार सिंह अविवाहित था। बिजली विभाग में भाजू गांव में संविदा पर लाइनमैन के रूप में तैनात था। बताया गया कि बृहस्पतिवार की रात को रोजाना की तरह अनिल सोने के लिए गांव के नलकूप पर चला गया था। बताया कि शुक्रवार की सुबह अनिल का भाई चाय देने के लिए नलकूप पर पहुंचा तो उसका शव चारपाई पर पड़ा था। मोबाइल और कान में पहनी सोने की बाली भी गायब थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला स्टिंग: IAS अफसरों के उड़े होश, व्हाट्सएप ग्रुपों पर चल रहा ये बड़ा खेल, सरकार को करोड़ों की हानि

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उधर, अनिल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वनां देने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: होटलों में पड़ा छापा: पुलिस को देख भागने लगे प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप, युवकों के साथ पकड़ी गईं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed