{"_id":"67573f3aba1b1543d605b024","slug":"electrical-appliances-in-the-house-got-damaged-due-to-lightning-shamli-news-c-26-1-smrt1048-133189-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बिजली गिरने से घर के विद्युत उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बिजली गिरने से घर के विद्युत उपकरण फुंके
Tue, 10 Dec 2024 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। गांव भैंसानी इस्लामपुर में रविवार देर रात हुई बूंदाबांदी से पहले बिजली गिरने से घर के विद्युत उपकरण फुंक गए। इस दौरान ईख की फसल भी जल गई और ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया, जिससे आधे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गांव निवासी अकील ने बताया उसके घर पर बिजली गिरने से फ्रिज, दो मोबाइल फोन व अन्य उपकरण फुंक गए। गांव के अदनान के खेत में लगे ईख पर बिजली गिरने से आग लग गई, लेकिन तभी बारिश होने से आग बुझ गई, जिससे आग लगने फसल जलने से बच गई। ईख की फसल थोड़ी ही जली। खालिद अहमद ने बताया कि गांव के मोहल्ला मांडू पट्टी में स्थित उनके घेर पर रखा ट्रांसफार्मर बिजली गिरने से फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं के घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संवाद