फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Electric wire broken, around 10 acres of wheat

विद्युत तार टूटा, 10 बीघा गेहूं खाक

Fri, 22 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Fri, 22 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। जर्जर तार टूटकर खेत में पड़ी गेहूं की फसल पर जा गिरा। जिससे उठी चिंगारी से गेहूं की फसल के ढेर में आग लग गई। घटना से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम से फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव दभेड़ी स्थित जलालाबाद रोड पर मौलाना लियाकत अली की जमीन है। जिसमें से 10 बीघा भूमि गांव के ही रामपाल कश्यप ने बटाई पर ली हुई है। बृहस्पतिवार को थ्रेसिंग के लिए रामपाल ने गेहूं की फसल एकत्र करा खेत में लगा दी। इस बीच खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं की फसल के ढेर पर जा गिरा। जिससे ढेर में आग लग गई और थोड़ी ही देर में गेहूं की फसल का ढेर राख के ढेर में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


आग लगने की सूचना पर आसपास के किसान दौड़े और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझ सकी। आग ने पड़ोस के ही असलूफ की ईख की फसल को भी चपेट में ले लिया। जिससे तीन बीघा गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों ने जर्जर विद्युत तारों को बदलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed