फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Election to 2019 will be held by tomorrow

2019 के चुनाव का ट्रायल होगा उपचुनाव

Sun, 08 Apr 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 08 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Election to 2019 will be held by tomorrow
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले यह आखिरी उपचुनाव होना है। उसमें पार्टी की जीत और हार के मायने होंगे। क्योंकि फूलपुर और गोरखपुर सीट के उपचुनाव के बाद विपक्षी दल गठजोड़ कर भाजपा को टक्कर देने के लिए तैयार हो रहे हैं, तो भाजपा भी प्रयास में लगी है कि गठजोड़ की हवा निकाली जाए। इसी रणनीति के तहत भाजपा भी स्थिति को मजबूत करने में लगी है।
विज्ञापन


शनिवार को झिंझाना में हुए कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने अपने भाषण के दौरान एक तीर से कई निशाने साधे। एक तरफ उन्होंने महर्षि कश्यप का गुणगान किया, तो भाजपा की तरफ से कश्यप समाज के लोगों का राजनीति में प्रतिनिधित्व भी गिनाया। सहारनपुर के जिलाध्यक्ष कश्यप हैं, तो मुजफ्फरनगर के चरथावल से विधायक भी कश्यप हैं। अन्य भी कई कश्यप नेताओं के नाम उन्होंने गिनाए। प्रदेश अध्यक्ष बसपा पर हमलावर भी हुए। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने शादी नहीं की, लेकिन सत्ता में रहते हुए प्रदेश का खजाना लूटकर अपने भाई को करोड़पति बना दिया।
विज्ञापन


 मायावती ने दलितों का भला नहीं किया, बल्कि भाजपा ही दलितों की सच्ची हितैषी है।  इसके अलावा सपा, कांग्रेस और टीएमसी की मुखालफत करने से भी नहीं चूके। क्षेत्र के लोगों को समझाने का प्रयास किया कि विपक्षी राजनीतिक दल नरेंद्र मोदी को 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यह भी कहा कि कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव बड़ी अहमियत रखेगा। स्पष्ट है कि आगामी कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा हर हाल में जीत दर्ज कराना चाहती है। क्योंकि इस सीट के चुनाव परिणाम आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव की पटकथा भी लिखेंगे।

कैराना उपचुनाव के लिए जीजान से जुटें : पांडेय
झिंझाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों और जिले के सभी दस मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करके कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर चल रही तैयारियों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी मजबूती से संभाल लें।

किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। शनिवार को कस्बा झिंझाना में आर्यसमाज धर्मशाला में बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैराना लोकसभा सीट का उपचुनाव भाजपा को जीतना है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें, कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करें। यदि कार्यकर्ताओं की कोई समस्या है, तो उनका समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने हर वर्ग के हित में कार्य किया और दलितों को सम्मान दिया। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि 2017 के विधानसभा और 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह ही पूरी मेहनत से कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताएं। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सांसद संजीव बालियान, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक उमेश मलिक, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला प्रभारी संजीव सिक्का, प्रदेश मंत्री देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष पवन तरार, मनोज शर्मा, राजन बत्रा, हरबीर मलिक, नवाब सिंह नागर गाजियाबाद, शशि अरोरा आदि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने दो सेतुुओं का शिलान्यास किया
शामली। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले की  79 किमी लंबाई वाली दस करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से बनी 30 सड़कों का लोकार्पण किया गया। उपमुुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ-करनाल मार्ग पर  काबड़ौत में कृष्णा नदी का चार लेन का 13 करोड़ पांच लाख  57 हजार  रुपये की लागत से नया सेतु व सल्फा गांव में कृष्णा नदी पर 10 करोड़ का 34 लाख 71 हजार रुपये की लागत से दूसरे सेतु का शिलान्यास किया है।


लोनिवि के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि जिले की लोकार्पण की गई 30 सड़कों पर 10 करोड़ 24 लाख रुपये की  लागत से विशेष मरम्मत की गई हैं। लोकार्पण की जाने वाली सड़कों में कांधला से हुरमुजपुर व घसौली मार्ग, कांधला से इस्लाम पुुर घसौली मार्ग, बिड़ौली चौसाना से साल्हापुर मार्ग, फतेहपुर- खेड़ी बैरागी मार्ग, खानपुर जाटान से डेरा भागीरथ, झिझाना से जैनपुर मार्ग, चंदनपुरी मार्ग, चौसाना गढ़ी हसनपुुर दथेडा  मार्ग,पावटी कलां से बीबीपुर हटिया मार्ग, मछरौली बाइपास मार्ग शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed