{"_id":"674a0dc7b2db0808d2049534","slug":"elderly-man-dies-after-foot-slips-while-boarding-train-shamli-news-c-26-1-sal1002-132610-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसला, बुजुर्ग की मौत
Sat, 30 Nov 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
शामली। स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय 70 वर्षीय बुजुर्ग की चपेट में आकर मौत हो गई। बुजुर्ग अपने पुत्र व अन्य सदस्यों के साथ वैष्णोदेवी जाने के लिए सहारनपुर जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय हादसे का शिकार हो गया।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के माजरा रोड निवासी बिजेंद्र सिंह शुक्रवार शाम को अपने पुत्र विपिन कुमार, पुत्रवधू सुमन व दो बच्चों के साथ वैष्णोदेवी जाने के लिए घर से स्टेशन पर गए थे। विपिन, अपनी पत्नी व दोनों बच्चों के साथ पहले स्टेशन पर पहुंच गए थे जबकि बिजेंद्र सिंह जब पहुंचे तो ट्रेन के चलते का समय हो गया था। विपिन ने बताया कि ट्रेन धीरे से चलने के बाद रुक गई थी।इसी दौरान वे ट्रेन में चढ़ने लगे तो फिर से ट्रेन चल दी और उनका पैर फिसल गया। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।