फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Elderly man dies after being hit by high speed dumper

Shamli News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Thu, 17 Apr 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by high speed dumper
झिंझाना। क्षेत्र की बिडौली चौकी के पास सोमवार की रात आठ बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 54 वर्षीय सूरजपाल की मौत हो गई जबकि परमीत सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत निवासी सूरजपाल सिंह पुत्र अंकरजीत सिंह अपने साथी परमीत सिंह निवासी खिजराबाद, जिला करनाल के साथ मोटरसाइकिल से करनाल की ओर जा रहे थे। बिड़ौली स्थित गुरुद्वारे के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सूरजपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, परमीत सिंह को गंभीर हालत में करनाल रेफर कर दिया गया है। मृतक के पुत्र जुगैन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही डंपर चालक को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed