फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight pieces of gold and 40 thousand rupees stolen

आठ तोले सोना और 40 हजार रुपये चोरी, दस दिन से पुलिस मामला दबाए बैठी

Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Eight pieces of gold and 40 thousand rupees stolen
आठ तोले सोना और 40 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन

दस दिन से पुलिस मामला दबाए बैठी
- पीड़ित लगातार थाने पहुंचकर लगा रहा सोना व नकदी बरामदगी की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन (शामली)। दस दिन पूर्व सोने के जेवर बनवाने के लिए बाजार आए युवक की जेब से 42 हजार रुपये उड़ा लिए गए। साथ ही उसकी बाइक में लगे बॉक्स से करीब आठ तोला सोना भी चोरी कर लिया गया। पीड़ित तब से थाने के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।

गांव कादरगढ़ निवासी राजीव पुत्र रामवीर सिंह ने बताया कि 30 नवंबर को वह घर से पांच तोले सोने का हार और 2.8 तोला पुराना सोना लेकर थानाभवन के बाजार में एक ज्वेलर के यहां आया था। उसे हार ठीक कराना था। पुराने सोने से अपनी बिटिया के लिए चूड़ियां बनवानी थी। मगर, उसका ज्वेलर से सौदा नहीं बन पाया। इसके बाद वह सोने का हार एवं 42 हजार रुपये जेब में रखकर घर के लिए चल दिया। पुराने सोने का सामान उसने बाइक में लगे बॉक्स में रख लिया। रास्ते में चरथावल बस स्टैंड के समीप शौचालय पर रुका। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान कुछ पल के लिए वह अचेत हो गया। कुछ देर बाद होश में आया तो बाइक में लगे बॉक्स में रखा सोना तथा 42 हजार रुपये गायब थे। कुर्ते की जेब व बाइक का बॉक्स कटा हुआ था। उसने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से सामान चोरी करने वाले युवकों की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई बिंदुओं पर मामला संदिग्ध भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed