फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eight chairmen were elected after getting less than 30 percent votes.

Shamli News: 30 फीसदी से कम वोट पाकर बने थे आठ चेयरमैन

Mon, 08 May 2023 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eight chairmen were elected after getting less than 30 percent votes.
-झिंझाना में 15 और एलम व बनत में 20 फीसदी वोट भी नहीं ले जाए थे विजेता
विज्ञापन

-राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की हो गई थी जमानत जब्त, इस बार भी ऐसे परिणाम की संभावना

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निकाय चुनाव में मतदान में इस बार मत प्रतिशत काफी कम 65.02 प्रतिशत रहा। जबकि पिछले चुनाव में मतदान 4.55 प्रतिशत ज्यादा रहा था। इसके बाद भी 8 निकायों में प्रत्याशियों ने 30 फीसदी से कम वोट पाकर ही जीत दर्ज की थी। झिंझाना के विजेता 15 फीसदी और एलम व बनत में 20 फीसदी वोट का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। राजनीतिक दलों के कई प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई थी। इस बार के परिणाम भी कुछ इसी तरह सामने आने की संभावना है।
वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में निर्दलीय भारी पड़े थे। 10 में से छह सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। बसपा के खाते में तीन और भाजपा के खाते में एक सीट आई थी। शामली नगर पालिका सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी अंजना बंसल कुल वोट का 28.2 प्रतिशत वोट पाकर विजेता बनी थी। इस सीट पर सपा, बसपा, बमुपा और आप समेत 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। कैराना में निर्दलीय प्रत्याशी अनवर हसन भी 22.45 प्रतिशत मतों से ही चेयरमैन बन गए थे। इस सीट पर बसपा और कांग्रेस समेत 14 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी।
विज्ञापन

कांधला सीट बसपा के खाते में आई थी। पार्टी के प्रत्याशी वाजिद हसन ने 22.52 प्रतिशत अंकों के साथ जीत दर्ज की थी। यहां कांग्रेस और आप समेत 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। एलम नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी दीपा पंवार 18.3 प्रतिशत मत पाकर विजेता बनी थी। इस सीट पर सपा, बसपा समेत पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। जलालाबाद में बसपा के अब्दुल गफ्फार 24.54 प्रतिशत मतों के साथ विजयी हुए थे। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस समेत 16 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे। ऊन में बसपा प्रत्याशी प्रदीप 24.96 फीसदी मत प्राप्त कर विजेता बने थे। यहां सपा समेत 6 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में निर्दलीय प्रत्याशी अलीहसन 30.64 प्रतिशत मतों के साथ विजेता बने थे। इस सीट पर सपा, बसपा और कांग्रेस समेत 8 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे। बनत सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव 17.87 प्रतिशत मत प्राप्त कर जीते थे। इस सीट पर बसपा समेत 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। झिंझाना में निर्दलीय प्रत्याशी नौशाद अहमद 14.93 मतों के साथ जीते थे। यहां सपा, बसपा और कांग्रेस समेत 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। थानाभवन सीट पर निर्दलीय रफत परवीन 33.6 फीसदी मतों के साथ चेयरपर्सन बनी थी। यहां भाजपा, बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

मतगणना कार्मिकों का आज तीन सत्र में होगा प्रशिक्षण
शामली। प्रशासन ने मतगणना की तैयारी शुरू कर दी हैं। मंगलवार को वीवी इंटर कॉलेज में 600 कर्मचारियों का तीन सत्र में प्रशिक्षण होगा। बाकी कर्मचारियों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि निकाय चुनाव की मतगणना शामली नवीन मंडी परिसर, कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज और झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में होगी। 1195 मतगणना कार्मिक की ड्यूटी लगाई जाएगी। जबकि 220 कार्मिक आरक्षित रहेंगे। मतगणना के लिए 195 टेबिल लगाई जाएंगी। एक टेबिल पर एक गणना प्रेक्षक, चार गणना सहायक को तैनात किया जाएगा। अध्यक्ष व सदस्य पद की मतगणना अलग-अलग टेबिल पर होगी। आठ से दस घंटे में अध्यक्ष व सभी सदस्य पदों के चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे।

डीएम से की वोट काटने की शिकायत
शामली। मोहल्ला कलंदरशाह निवासी शबनम पत्नी नईम ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बीएलओ पर अपनी वोट काटने का आरोप लगाया है। बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शबनम ने बताया कि वह 4 मई को मतदान करने मोहल्ला नंदू प्रसाद में गई थी। वहां पता चला कि बीएलओ ने उनकी वोट काट दी है। जबकि 2017 के चुनाव में वह सदस्य पद का चुनाव भी लड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed