{"_id":"69b965d31c790cc301040140","slug":"eid-ul-fitr-prayers-at-8-15-am-city-qazi-issues-guidelines-in-saharanpur-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eid-ul-Fitr: सहारनपुर में ईद की तैयारी तेज, नमाज का समय तय, शहर काजी ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid-ul-Fitr: सहारनपुर में ईद की तैयारी तेज, नमाज का समय तय, शहर काजी ने जारी किए दिशा-निर्देश
Tue, 17 Mar 2026 08:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Mar 2026 08:02 PM IST
सार
सहारनपुर में ईद-उल-फितर की नमाज सुबह 8:15 बजे ईदगाह में होगी। शहर काजी ने सड़कों पर नमाज न पढ़ने और सदका-ए-फितर अदा करने की अपील की।
विज्ञापन
ईद की खरीदारी को लेकर बाजार में चहल पहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद-उल-फितर के मौके पर सहारनपुर में ईदगाह में नमाज सुबह सवा आठ बजे अदा की जाएगी। यह जानकारी शहर काजी नदीम अख्तर ने दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को चांद दिखने पर ईद 20 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि चांद न दिखने की स्थिति में ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन
सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
उन्होंने कहा कि सभी अपना सदका-ए-फितर ईद से पहले अवश्य अदा करें। नमाज के लिए आने पर किसी तरह का बैनर या झंडा लेकर जुलूस की शक्ल में न आए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्लास्टिक की बजाए, रियूजेबल होने वाले बर्तनों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
शहर काजी ने शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नमाज सड़कों पर न पढ़ें। सभी लोग ईदगाह की चारदीवारी या मस्जिदों के अंदर ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन