फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eid's happiness celebrated in homes

घरों में मनाई गईं ईद की खुशियां

Mon, 25 May 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Eid's happiness celebrated in homes
शामली कैराना रोड पर घार्मिक स्थल पर लगा ताला - फोटो : SHAMLI
कांधला/कैराना। कस्बे में कड़ी सुरक्षा के बीच ईद पर्व सादगी के साथ में मनाया गया। डीएम और एसपी ने हॉटस्पॉट क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्था देखी। कस्बे की ईदगाह सूनी रही और बाजार ओर धर्मस्थलों के पास पुलिस तैनात थी। लोगों ने अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा की और कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी। मिठाइयों की दुकान खुली जरूर थी, लेकिन ग्राहक कम ही नजर आए।
विज्ञापन

जामा मस्जिद में शाही इमाम मुफ्ती ताहिर ने दो तीन लोगों के साथ ही ईद की नमाज अदा कर देश को कोरोना से मुक्ति के लिए अल्लाह से दुआ की। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में सेंवई बनाई और मिठाई से परहेज किया। मिठाई की दुकानें खाली नजर आई। सुबह 10 बजे डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सुरक्षा का जायजा लिया। ईदगाह के पास लगने वाला मेला भी नजर नहीं आया। कस्बे के चौराहों पर सन्नाटा था। पुलिस और पीएसी नजर आ रही थी। उधर, कैराना में एसडीएम देवेंद्र सिंह और सीओ प्रदीप सिंह बेगमपुरा बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान ट्राई रिक्शा पर एक मुस्लिम दिव्यांग मिला तो तुरंत एसडीएम ने दिव्यांग को मास्क देने के साथ ही बाजार से मिठाई और कपडे़ भी मंगाकर दिए।
विज्ञापन

पसरा रहा सन्नाटा, घर पर हुई नमाज
झिंझाना। करनाल हाइवे स्थित ईदगाह के अलावा गांव टपराना और बिड़ौली सादात में कही भी ईदगाह पर नमाज अदा नही की गई। धर्मस्थलों पर पुलिस का पहरा रहा। एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी ने भी कसबे और क्षेत्र में निरीक्षण किया। कसबे के धर्मस्थलों पर ताले लगे थे। लोगों ने अपने घर में ही ईद की नमाज अदा की और लोगों की अच्छी सेहत की दुआ मांगी।

शामली कैराना रोड पर घार्मिक स्थल पर लगा ताला

शामली कैराना रोड पर घार्मिक स्थल पर लगा ताला- फोटो : SHAMLI

कैराना में ईद पर घर में दुआ करते  बच्चे।

कैराना में ईद पर घर में दुआ करते बच्चे।- फोटो : SHAMLI

कैराना में ईद पर अपने घर पर दुआ करते मायूम बच्चे

कैराना में ईद पर अपने घर पर दुआ करते मायूम बच्चे- फोटो : SHAMLI

कैराना में ईद पर सीर का आन्नद लेते बच्चे

कैराना में ईद पर सीर का आन्नद लेते बच्चे- फोटो : SHAMLI

कैराना में ईद पर एक दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशियां मनाते बच्चे

कैराना में ईद पर एक दूसरे को मुबारकबाद देकर खुशियां मनाते बच्चे- फोटो : SHAMLI

कांधला क्षेत्र में अपने घर पर नमाज पढता एक परिवार

कांधला क्षेत्र में अपने घर पर नमाज पढता एक परिवार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed