{"_id":"5912117a4f1c1b20048508b3","slug":"eddie-health-did-the-hospital-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हेल्थ ने किया अस्पताल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हेल्थ ने किया अस्पताल का निरीक्षण
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
inspection
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। हाई रिस्क प्रेगनेंसी डे पर एडी हेल्थ मधु सक्सेना ने मंगलवार को शामली अस्पताल का निरीक्षण किया। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने इमरजेंसी, आई वार्ड, महिला वार्ड, दंत चिकित्सक, ड्रग स्टॉक की जांच की। चिकित्साधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंगलवार को एडी हेल्थ मधु सक्सेना अचानक शामली अस्पताल पहुंच गई। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी की व्यवस्था को जांचा और ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह पैथेलॉजी लैब पहुुंची और निरीक्षण किया। इसके बाद ड्रग स्टोर का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाईयों के बारे में जानकारी ली।
इसी कड़ी में महिला डाक्टरों से बात कर हाई रिस्क प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने आई ओटी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की जांच की। उन्होंने चिकित्साधीक्षक डा. जगमोहन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर उन्होंने स्थानीय स्टाफ की कार्यशैली को सराहा। जरूरतों को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड मशीन न होने पर अचंभ्ाा
शामली अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है। यह बात जब एडी हेल्थ को पता चली तो उन्होंने डा. जगमोहन से इस बारे में पूछा कि मैने मार्च माह में अल्ट्रासांड मशीन के लिए संस्तुति दे दी थी और बकायदा इसकी मेल भी कर दी थी तो आज तक मशीन के संबंध में कार्रवाई क्यों नहीं की गई? डा. जगमोहन ने इस तरह की जानकारी से इंकार कर दिया। बाद में पता चला कि मेल पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई।
हाई रिस्क प्रेगनेंसी डे के तहत सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई अच्छी मिली है, साथ ही कुछ कमियां है, जैसे अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं है, इसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे है। -मधु सक्सेना, एडी हेल्थ सहारनपुर।