फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Economic disparity and social polarization are big threats to the country: Jairam

उत्तर प्रदेश में ठंड से नहीं सड़कों से ज्यादा खतरा: जयराम रमेश

Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Economic disparity and social polarization are big threats to the country: Jairam
कांधला में में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत के लिए खड़े रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
शामली/ कैराना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि समाज, लोकतंत्र व देश के सामने तीन बड़े खतरे आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण बड़े खतरे हैं और राजनीति खतरे में है। इन्हें जनता के सामने रखा जा रहा है। यह भाजपा-आरएसएस और कांग्रेस की विचारधारा की लड़ाई है। भारत जोड़ो यात्रा गलत विचारधारा के खिलाफ जंग है।
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह सवा नौ बजे कैराना के ऊंचा गांव में पहुंचे। 11 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहली बार विचारधाराओं का भेदभाव पहचाना हैं। चुनावी राजनीति अलग है। हमें सत्ता में आने के लिए पांच या दस साल लग सकते हैं। इससे पहले दुनिया के हर कोने में फैल चुकी नफरत को खत्म करना है। राहुल गांधी कम बोलते हैं और ज्यादा सुनते हैं। यात्रा में समाज के अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जनता की चिंता समझने के लिए पदयात्रा निकाली गई है। यह चुनाव जीतने की यात्रा नहीं है। इस यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। मोदी सरकार से लोकतंत्र व समाज को खतरा है, यह यात्रा के दौरान बताया जा रहा है। भारत टूट नहीं रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरएलडी के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया है। इसके अलावा समाजवादी व बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने पत्र के माध्यम से यात्रा का स्वागत किया है। भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर प्रदेश में ठंड से ज्यादा खतरा यहां की सड़कों से है। सड़कों का हाल बेहद खराब है। इस दौरान बृजलाल खाबरी, अखिलेश प्रताप सिंह, डोली शर्मा व सुप्रिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैराना पलायन पर दिया जवाब
प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं से पूछा गया कि छह साल पहले कैराना से बीजेपी नेताओं ने पलायन का मुद्दा उठाया गया था। जिसके बाद कैराना के ऊंचागांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊंचा गांव में पीएसी कैंप की स्थापना की घोषणा की थी। क्या बीजेपी ने यह अच्छा काम किया। जिस पर कांग्रेस नेता डोली शर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि उस समय भाजपा अपनी सीट हारी थी। जनता का जवाब स्पष्ट है। बीजेपी का झूठ यहां की जनता को गुमराह नहीं कर सका।
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हुईं प्रियंका गांधी
कार्यक्रम के तहत कैराना पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी के आने की बात की जा रही थी। बृहस्पतिवार को जैसे ही एलम से कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। इस दौरान उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी यात्रा में दिखाई नहीं दी।

स्थानीय नेताओं को अंदर घुसने नहीं दिया
राहुल गांधी की सुरक्षा के प्रोटोकॉल के तहत केवल जो उनकी पदयात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए उन्हें ही कैंप के अंदर जाने दिया गया या फिर उनके साथ चलने वाले अलग-अलग राज्यों के पदयात्री दूसरे कैंप में गए। उनके पास आई-कार्ड था। इसके अलावा स्थानीय कांग्रेसी नेता कैंपस के बाहर कई घंटे तक सड़क पर खड़े होकर अंदर जाने की बांट देखते नजर आए, लेकिन इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी उनको अंदर जाने नहीं दिया।

कांधला में  राहुल गांधी के इंतजार में खड़े मौजूद विधायक प्रसन्न चौधरी व पुरकाजी के विधायक अनिल कु

कांधला में राहुल गांधी के इंतजार में खड़े मौजूद विधायक प्रसन्न चौधरी व पुरकाजी के विधायक अनिल कु- फोटो : SHAMLI

शामली  भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलते अपना दल के कार्यकर्ता

शामली भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलते अपना दल के कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली  भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलते हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता

शामली भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलते हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

ऊंचागांव में  भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करती महिलाएं।

ऊंचागांव में भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करती महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

कैराना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव व में भारत जोड़ो यात्रा के दोरान प्रैस वार्ता करते पूर्व केंद्र?

कैराना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव व में भारत जोड़ो यात्रा के दोरान प्रैस वार्ता करते पूर्व केंद्र?- फोटो : SHAMLI

एलम में  भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलते कांग्रेस कार्यकर्ता

एलम में भारत जोड़ो यात्रा के साथ चलते कांग्रेस कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed