फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ECG facility available, neither physician nor cardiologist

Shamli News: ईसीजी की सुविधा उपलब्ध, न फिजिशियन और न हृदय रोग विशेषज्ञ

Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 09 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
ECG facility available, neither physician nor cardiologist
शामली। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए ईसीजी की जांच की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन उपचार के लिए न फिजिशियन है और न ही हृदय रोग विशेषज्ञ। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण दिल व श्वास के मरीजों को प्राइवेट में महंगा उपचार कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में हृदय रोग और श्वास संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन जिला अस्पताल में इन मरीजों के उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं है। जिला अस्पताल में ईसीजी की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सक उपलब्ध नहीं है। जिला अस्पताल में फिजिशियन का पद सृजित है, लेकिन अभी तक किसी फिजिशियन की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके अलावा हृदय रोग विशेषज्ञ भी नहीं है। इस वजह से श्वास और दिल के रोगियों को प्राइवेट में महंगा उपचार कराने को मजबूर होना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि फिजिशियन का पद रिक्त चल रहा है। हृदय रोग विशेषज्ञ का पद जिला अस्पताल में सृजित नहीं है। रिक्त पदों पर चिकित्सकाें की नियुक्ति के लिए शासन को कई बार पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन

10 से 15 लोगों की रोज होती है ईसीजी
जिला अस्पताल में ईसीजी जांच की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। ओपीडी में चिकित्सक मरीज के लक्षण के आधार पर ईसीजी जांच के लिए लिख देते हैं। अगर जांच रिपोर्ट में कोई गंभीर स्थिति आती है तो उस मरीज को मेरठ या दूसरे शहरों में उपचार कराने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जिन लोगाें को शस्त्र लाइसेंस बनवाने या अन्य कार्य के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए ईसीजी की रिपोर्ट जरूरी होती है, उन लोगों की ईसीजी हो रही है। ज्यादातर ईसीजी जांच मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने वालाें की ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड में नजला, जुकाम व खांसी के बढ़े मरीज
शामली। ठंड का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ठंड के कारण अस्पतालों में नजला, जुकाम, खांसी व बुखार के मरीजाें की संख्या ज्यादा है। सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 700 मरीज आए। इनमें ज्यादातर मरीज सर्दी की वजह से बीमार होने वाले ज्यादा थे। चिकित्सक अशोक कुमार ने बताया कि इस समय ओपीडी में ठंड के मौसम की वजह से बीमार होने वाले मरीज ज्यादा आ रहे हैं। ज्यादातर मरीज नजला, जुकाम, खांसी और बुखार के ही आ रहे हैं। बच्चों में नजला, खांसी के साथ निमोनिया के केस भी आ रहे हैं। सभी मरीजों की जांच कर दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed