फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eastern Yamuna Canal has been made a garbage dump

शामली: पूर्वी यमुना नहर को बना दिया कूड़ाघर

Thu, 16 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 16 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Eastern Yamuna Canal has been made a garbage dump
कांधला में पूर्वी यमुना नहर में पड़ी गंदगी।
कांधला। कस्बे के पूर्वी यमुना नहर में गंदगी डालने जाने को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। बस्ती वासियों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के जाट कॉलोनी के मध्य से होकर दो नहर निकल रही है। लगातार नहरों के किनारे और अंदर गंदगी डाले जाने से बस्ती के लोगों में आक्रोश है। छोटी पूर्वी यमुना नहर में भी लगातार आसपास के दुकानदार और पालिकाकर्मी गंदगी डालते हैं। कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
विजेंद्र पंवार ने बताया कि पूर्वी यमुना नहर में बहने वाले गंगाजल से लोग स्नान कर शुद्ध होते हैं, लेकिन बस्ती वासी अपने सीवेज के पाइप भी नहर में डाल रहे हैं। राहुल पंवार ने बताया कि आसपास के दुकानदार भी नहर में गंदगी डाल रहे हैं। कॉलोनी में सफाईकर्मी सफाई करने के लिए आते हैं। इस दौरान एकत्रित कूड़ा भी नहर में डाल देते हैं।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ने बताया कि नहर में गंदगी डाले जाने से अधिकारियों को रोकना चाहिए। गंदगी डाले जाने से बस्ती के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रवि कुमार ने बताया कि बस्ती के लोग दोनों नहर में गंदगी डाल रहे हैं। रविंद्र कुमार ने बताया कि बस्ती वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आगे आना चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नहर की जल्द सफाई कराई जाएगी। नहर में गंदगी डालने वालों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन कार्रवाई करेगा। - सुरेश कुमार, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed