फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eastern Yamuna canal dried up, 50 thousand farmers face water crisis

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर सूखी, 50 हजार किसानों के सामने पानी का संकट

Thu, 06 Jun 2024 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Eastern Yamuna canal dried up, 50 thousand farmers face water crisis
शामली। भीषण गर्मी में पूर्वी यमुना नहर सूखी पड़ी है। वहीं नहर में पानी न होने से हाहाकार मचा है। अगले दस-पंद्रह दिन पूर्वी यमुना नहर में पानी नहीं रहेगा। ऐसे में 16 जून को गंगा दशहरे पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी नहीं लगा पाएंगे।
विज्ञापन

40 साल पहले यमुना नदी में पानी की कमी के चलते गंगा का पानी यमुना नदी में लाने के लिए रुड़की से देवबंद होकर शामली और सहारनपुर जिले के गंदवेड़ा संगम तक स्थाई रूप से गंगा-यमुना लिंक नहर निर्माण कर 11 सौ क्यूसेक पानी की व्यवस्था की गई थी। पिछले बीस सालों से गंगा का एक हजार क्यूसेक पानी प्रतिदिन यमुना नहर में आ रहा था। इससे सहारनपुर, शामली और बागपत, गाजियाबाद जिले के किसानों को पानी मिल रहा था। पिछले पंद्रह दिनों से ननौता क्षेत्र में देवबंद ब्रांच शाखा के भनेड़ा खेमचंद गांंव के पास नहर का पुल धंस जाने से गंगा का पानी यमुना नहर में बंद कर दिया गया है। देवबंद नहर पुल का निर्माण कार्य शुरू होने से अगले पंद्रह दिन तक पानी नहीं आने की संभावना है।
विज्ञापन

देवबंद ब्रांच के अवर अभियंता देवेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा का पानी रोक कर भनेड़ा खेमचद पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद गंगा का पानी यमुना नहर में आएगा। दूसरी ओर पूर्वी यमुना नहर खड शामली के अधिशासी अभियंंता विवेक ने बताया कि गले पंद्रह दिनों पानी नहीं आएगा। पुल का निर्माण होने के बाद ही पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-16 जून को गंगा दशहरा में नहीं लगेगी डुबकी
आगामी 16 जून को गंगा दशहरा पर गंगा-यमुना नहर में हजारोें श्रद्धालु डुबकी लगाते हैं, लेकिन इस बार नहर में पानी न होने के चलते वे स्नान नहीं कर सकेंगे। वहीं पूर्वी यमुना नहर में पानी न होने के चलते सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फनगर, गाजियाबाद जिले के 50 हजार से ज्यादा किसान खरीफ की फसल नहीं बो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed