{"_id":"58fe4bd44f1c1b9d65c0c861","slug":"e-rikshaw-sought-permission-to-run-for-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा को तीन वर्ष तक चलाने की अनुमति मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा को तीन वर्ष तक चलाने की अनुमति मांगी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ई-रिक्शाओं का संचालन सोमवार को भी बंद रहने से लोग परेशान रहे। समस्या का हल न निकलते देख ई-रिक्शा चालकों का एक प्रतिनिधि मंडल एआरटीओ कार्यालय पहुंच। जहां अपनी मांगों का ज्ञापन देकर तीन वर्ष तक रिक्शा चलाए जाने की अनुमति मांगी।
रिक्शा मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष रोबिन सिमार के नेतृत्व में ई-रिक्शा चालकों का एक प्रतिनिधि मंडल एआरटीओ मौ. क्यूूम से मिला। ज्ञापन देकर अवगत कराया कि पिछले चार साल से जिले में ई-रिक्शाओं का संचालन किया जा रहा है। चार दिनों से ई-रिक्शाओं को पकड़कर हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने पालिका परिषद में बैठक बुलाकर लाइसेंस फीस जमा कर संचालन कराने को कहा था।
ई-रिक्शा चालकों ने वर्ष 2015-16 में एक हजार रुपये जमाकर रसीद प्राप्त की हैं। वहीं, आरोप है कि वर्ष 2016-17 में नगर पालिका परिषद द्वारा लाइसेंस फीस की रसीद नहीं दी है। अब एआरटीओ विभाग द्वारा उनकी ई-रिक्शाओं को अवैध बताकर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इनके संचालन के लिए तीन साल की अनुमति दिए जाने की मांग की है। उधर, एआरटीओ ने प्रतिनिधि मंडल को स्पष्ट किया कि अपनी ई-रिक्शा चालक अपने लाइसेंस एवं पंजीकरण की कार्रवाई करें। इस मौके पर रामकुमार, कृष्णपाल, जयवीर सिंह अमित आदि मौजूद रहे।