फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-pharmacy affected drug business from retail

ई-फार्मेसी से रिटेल से दवाई कारोबार हुआ प्रभावित : घनश्यामदास गर्ग

Sat, 18 Feb 2023 11:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 18 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
E-pharmacy affected drug business from retail
शामली। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि विदेशी काॅरपोरेट कंपनियां ऑनलाइन फार्मेसी से ड्रग एवं कॉस्मेटिक कानून की अवहेलना कर दवाइयों की आपूर्ति कर रही हैं। जिससे देश के करोड़ों थोक और खुदरा केमिस्टों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही भारतीय उपभोक्ताओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को खतरे में डाला जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के सुभाष चौक स्थित कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से इस मुद्दे पर शीघ्र ही कैट का एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। देश में ई-कॉमर्स फॉर्मेसियों के नियम व कानून के उल्लंघन के बारे में उन्हें अवगत कराएगा। कैट का मार्च के पहले हफ्ते में देश के विभिन्न राज्यों की प्रमुख केमिस्ट एसोसिएशन का एक राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली में होगा। उन्होंने कहा कि ई-फार्मेसी कंपनियां कानून का उल्लंघन कर बिना डॉक्टर के पर्चों के दवाइयां बेचकर आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहीं हैं। ई-फार्मेसी कंपनियों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। गर्ग ने कहा सरकार को केवल उन्हीं फार्मेसी कंपनी को अनुमति देनी चाहिए, जिनके पास ऐसी दवाइयां हैं और जिन्हें ई-फॉर्मेसियों पर बेचने की अनुमति है। सभी दवाइयां केवल पंजीकृत खुदरा फॉर्मेसियों से बेची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed