फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   E-mail ID of students will be verified

विद्यार्थियों की ई मेल आईडी का होगा सत्यापन

Thu, 11 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
E-mail ID of students will be verified
विद्यार्थियों की ई मेल आईडी का होगा सत्यापन
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर कराई जाएगी दुरुस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की बनाई गई ई मेल आईडी में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर शासन ने इनका सत्यापन कराने की तैयारी की है। जिले में लगभग 50 हजार विद्यार्थियों की ई मेल आईडी बनाई गई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहले 100 दिन की कार्ययोजना में सभी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ई मेल आईडी बनवाई गई थी। शासन के निर्देश और मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल होने के कारण विद्यालयों में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों ने आनन-फानन में विद्यार्थियों की ई मेल आईडी बनाकर यूपी बोर्ड को भेज दी थी। जिले में कक्षा नौ से 12 तक के 51 हजार 720 कुल विद्यार्थियों में लगभग 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों की ई मेल आईडी बनाकर शासन को भेज दी गई थी।
विज्ञापन

अब शासन को कुछ जिलों में ई मेल आईडी में गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। बताया कि विद्यालयों में शिक्षकों ने एक विद्यार्थी की ई मेल आईडी को कई विद्यार्थियों के नाम से भेज दी है। इसके चलते कई विद्यार्थियों की ई मेल आईडी सही नहीं बनी है। शासन ने ई मेल आईडी में गड़बड़ी को गंभीरता से लिया है। उनकी ई मेल आईडी का सत्यापन कराकर गड़बड़ी दुरुस्त करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह का कहना है कि जिले में सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को ई मेल आईडी सही बनाने के निर्देश दिए गए थे। फिलहाल किसी विद्यार्थी की ई मेल आईडी में गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। ईमेल आईडी के सत्यापन के संबंध में अभी शासन ने निर्देश नहीं मिले हैं। शासन के निर्देश प्राप्त होते ही ई मेल आईडी का सत्यापन करा दिया जाएगा अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed