{"_id":"63cbd496e613bc065676c615","slug":"duty-of-room-inspectors-will-be-taken-from-dios-office-shamli-news-c-14-1-87745-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डीआईओएस कार्यालय से लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डीआईओएस कार्यालय से लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी
Sat, 21 Jan 2023 05:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
- डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से मांगी कक्ष निरीक्षकों की जरूरत संबंधी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की अगले महीने होने वाली परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी इस बार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से लगाई जाएगी। पिछले साल कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई गई थी। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कक्ष निरीक्षकों की जरूरत संबंधी जानकारी दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
वर्ष 2022 में हुई माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी पहली बार ऑनलाइन लगाई गई थी। ऑनलाइन प्रक्रिया में कक्ष निरीक्षकों की दूर के केंद्रों पर ड्यूटी लगा दी गई थी, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इस बार परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के स्तर से ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी नजदीकी परीक्षा केंद्र पर लगाई जाएगी ताकि उन्हें आने जाने में किसी तरह की समस्या न हो सके। जिले में साल 2022 में 39 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई थी। इस बार 2023 में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 36 केंद्रों पर होगी। हाईस्कूल व इंटर में 25613 विद्यार्थी पंजीकृत है। परीक्षा के दौरान एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी रहेगी। डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 31 जनवरी तक कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी संबंधी कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परिषद के निर्देश पर इस बार हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी जिला स्तर से लगाई जाएगी। इस संबंध में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की जरूरत संंबंधी जानकारी केंद्र व्यवस्थापकों से दो दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 31 जनवरी तक कक्ष निरीक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी संबंधी कार्य पूरा कर लिया जाएगा।