{"_id":"5e10e0138ebc3e879d41fdb3","slug":"dumper-crushed-the-mother-of-the-councilor-shamli-news-mrt462136193","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने सभासद की मां को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने सभासद की मां को कुचला
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। मंदिर से पूजा करके लौट रहीं सभासद की मां को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला नबीपुरा के सभासद रणवीर सिंह की मां कली देवी (80) पत्नी फूल सिंह शनिवार सुबह करीब दस बजे रविदास मंदिर जा रही थीं। पूजा करने के बाद वापस घर लौटते वक्त जैसे ही वे रसीदगढ़ मार्ग पर पहुंचीं तो सामने से आ रहे डंपर ने उनको कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इस दौरान डंपर चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। उधर, महिला की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान लोगों ने रसीदगढ़ मार्ग पर आए दिन चलने वाले रेत से भरे डंपर पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शोक सभा में श्रद्धांजलि दी
थानाभवन। सड़क दुर्घटना में हुई सभासद की मां की मौत के बाद नगर पंचायत सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद नगर पंचायत कर्मचारी, अधिकारी व सभासदों ने सभासद रणवीर सिंह की मां कली देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता, मनीष कुमार, संजय डिमोरिया, मोहन शर्मा, जाफर, वशीक अहमद, फैजल, विनीत आदि मौजूद रहे।