{"_id":"59aaf9084f1c1b5d738b4da5","slug":"due-to-rain-houses-collapse-four-people-drowned","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान गिरा, चार लोग दबे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान गिरा, चार लोग दबे
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। लगातार हो रही बारिश के कारण कस्बा कांधला में एक मकान भरभराकर गिर गया। जिसके नीचे चार लोग दब गए। आननफानन में लोगों ने जेसीबी मंगाकर मलबा हटवाया और लोगों को बाहर निकाला। घायलों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया।
कस्बा कांधला स्थित नई बस्ती जन्नत कालोनी निवासी दिलशाद उर्फ दिल्लो केले का कारोबार करता है। करीब दो वर्ष पूर्व दिल्लो ने बाईपास स्थित पैतृक मकान को छोड़कर यहां दो मंजिला मकान बनाया था। वहीं, कई दिनों से हो रही बरसात के कारण जन्नत कालोनी में जलभराव हो गया। दिलशाद के मकान की नींव के पास भी कई फुट पानी जमा हो गया, जिससे मकान की दीवार झुकने लगी थी।
शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिलशाद मोहल्ले के ही इसरार, भाभी आसमां तथा सलमा के साथ दीवार को गिरने से बचाने के लिए सपोर्ट लगाने की कोशिश रहा था। इसी दौरान मकान गिर गया। जिससे चारों लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद मोहल्ले वालों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जेसीबी मंगाकर मलबा हटवाया गया तथा लोग खुद भी हथोडे़ लेकर लेंटर को काटने में जुट गए। तब जाकर मलबे में दबे चारों लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर कांधला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को गंभीर हालत के कारण मेरठ रेफर कर दिया गया है। उधर, डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवार के लोगों से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं, घायल हुए लोगों को जब कांधला सीएचसी में ले जाया गया, तो वहां चिकित्सक नहीं मिला। इस पर लोगों ने हंगामा किया और सीएमओ को फोन पर सूचना दी। तब चिकित्सक वहां पहुंचा और उपचार करने के बाद घायलों को रेफर कर दिया। वहीं, लोगों का आरोप था कि हादसे के बाद पुलिस प्रशासन को सूचना दे दी थी, लेकिन करीब आधा घंटे तक सरकारी स्तर पर कोई मदद नहीं हुई।