{"_id":"66a40e5180049369ee0dad44","slug":"due-to-crowd-on-kanwar-yatra-route-ambulance-will-go-to-hospital-through-alternative-route-shamli-news-c-26-1-smrt1048-125261-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर भीड़ होने से वैकल्पिक मार्ग से अस्पताल जाएंगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांवड़ यात्रा मार्ग पर भीड़ होने से वैकल्पिक मार्ग से अस्पताल जाएंगी एंबुलेंस
Sat, 27 Jul 2024 02:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। कांवड़ यात्रा मार्ग पर एंबुलेंस के जाने पर कोई रोक नहीं है। इसके बाद भी अगर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ती है तो उस स्थिति में जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली के लिए पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था तैयार की है।
इसके तहत मेरठ व मुजफ्फरनगर की की तरफ से आने वाली एंबुलेंस तहसील चौराहा बनत से साईंधाम करनाल बाईपास से बधेव कट नहर के रास्ते जिला अस्पताल पहुंचेगी। सहारनपुर की तरफ से आने वाली एंबुलेंस साईंधाम से करनाल बाईपास बधेव कट से होकर जिला अस्पताल पहुंचेगी। करनाल की तरफ से आने वाली एंबुलेंस टपराना बाईपास से झिंझाना नहर पुल से होकर और पानीपत की तरफ से आने वाली एंबुलेंस बलवा क्रासिंग से अजंता चौक, विजय चौक होकर झिंझाना नहर पुल से जिला अस्पताल जाएगी। दिल्ली की तरफ से आने वाली एंबुलेंस भी बलवा क्रासिंग होते हुए अजंता चौक, विजय चौक व झिंझाना नहर पुल होकर जिला अस्पताल पहुंचेगी।
सीएचसी शामली जाने के लिए मेरठ की तरफ से आने वाली एंबुलेंस टिकैत तिराहा, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा से सीएचसी शामली, मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाली एंबुलेंस बनत तहसील चौराहा से सिंभालका पुल के नीचे से टिकैत तिराहा, आईसीआईसीआई बैंक तिराहा होकर सीएचसी पहुंचेगी। सहारनपुर की तरफ से आने वाली एंबुलेंस साईंधाम बाईपास कट से तहसील चौराहा बनत से सिंभालका पुल के नीचे होकर आईसीआईसीआई बैंक तिराहा होते हुए सीएचसी जाएगी। पानीपत की तरफ से आने वाली एंबुलेंस विजय चौक, अजंता चौक, आईसीआईसीआई तिराहा होकर और दिल्ली की तरफ से आने वाली एंबुलेंस बलवा क्रासिंग होकर अजंता चौक व आईसीआईसीआई तिराहा होकर सीएचसी शामली पहुंचेगी।