फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Due to changing weather, old injuries are causing pain, patients are reaching the hospital.

Shamli News: बदलते मौसम में पुरानी चोट कर रही दर्द, अस्पताल में पहुंच रहे मरीज

Tue, 15 Oct 2024 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 15 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Due to changing weather, old injuries are causing pain, patients are reaching the hospital.
शामली। मौसम में आए बदलाव के कारण शरीर में जकड़न और पुरानी चोट में दर्द होने के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में ओपीडी में इस तरह के करीब 80 से 90 मरीज रोजाना आ रहे हैं। चिकित्सक ऐसे मरीजों को नियमित व्यायाम करने और रात में ठंड से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस महीने अक्तूबर में मौसम तेजी से बदलाव आ रहा है। इसके चलते रात और दिन के तापमान में कमी आ रही है। रात को मौसम ठंडा होता जा रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बदलाव के कारण शरीर में जकड़न, हड्डियों में दर्द के केस बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास ने बताया जब मौसम बदलता है तो मांस पेशियों में खिंचाव होने के कारण जोड़ों में दर्द होता है। शरीर में पुरानी चोट लगी होती है तो वह भी दर्द करने लगती है। इस तरह के केस आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक समद अली ने बताया मौसम में बदलाव के कारण शरीर में जकड़न शिकायत वाले मरीज आ रहे हैं। उनका कहना है कि रात में मौसम के अनुसार कपड़े आदि पहनकर बचाव करना चाहिए। मौसम स्थिर होने से शरीर भी उसी के अनुरूप होने पर यह समस्या दूर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed