फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drizzle rain changed the mood of the weather

रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदला

Sun, 06 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Drizzle rain changed the mood of the weather
रिमझिम बारिश से मौसम का मिजाज बदला
विज्ञापन

शामली। जिले में शनिवार को सुबह छह बजे बूंदाबांदी के बाद सुबह के समय मौसम सामान्य हो गया है। पूरे दिन धूप निकलने से दिन और रात का तापमान स्थिर रहा। दिन का तापमान 37 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों की मुताबिक अगले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह बुधवार को दिन का तापमान 41डिग्री तापमान पार कर जाएगा।
शुक्रवार शाम को आंधी के साथ- साथ बूंदाबांदी देर तक होती रही। रात्रि दस बजे के बाद बूंदाबांदी बंद होने के बाद तेज हवाएं चलती रही। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बूंदाबांदी बंद होने के बाद शहरी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।। शनिवार की सुबह छह बजे आकाश में बादल छाने के बाद आंधा घंटे से ज्यादा समय तक बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी होने के बाद ईख-ज्वार आदि हरे चारे की फसलों को लाभ पहुंचा है। सुबह साढ़े सात बजे धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। बुधवार को दिन का तापमान 41 डिग्री पार कर जाएगा। पूरे सप्ताह दिन और रात का पारा बढ़ेगा। गर्मी आम नागरिकों को रुलाएगी।
विज्ञापन

बारिश से मकान की दीवार गिरी
गढीपुख्ता। राझढ़ गांव में सुबह कच्चे मकान की बराबर में हैंडपैंप से पानी भरते समय भाई-बहन के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों व परिजनों ने दोनो बच्चों को दीवार के मलबे से निकाला। वहीं, परिजनों ने दोनों बच्चों का मेडिकल सीएचसी ऊन में कराया। राझड़ गांव में राजबीर के कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इस मकान में जर्जर हालात होने के कारण कोई नहीं रह रहा था। वहीं, सुबह प्रमोद के दो बच्चे हैंडपंप पर पानी भरने गए थे, तभी उनके ऊपर मिट्टी की बनी कच्ची दीवार ढह गई, जिससे दबने से दोनों बच्चे घायल हो गए। आनन फानन में आसपास व परिजनों ने दोनो दबे बच्चों मनीषा और मनीष को दीवार के मलबे से निकाला । पीड़ित बच्चों के पिता प्रमोद की ओर से थाने में तहरीर देकर मकान मालिक राजबीर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed