{"_id":"60d0e0038ebc3e323447dcf2","slug":"drink-sharabat-on-nirjala-ekadashi-shamli-news-mrt543850134","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर पिलाया शरबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर पिलाया शरबत
विज्ञापन
शामली रेलवे रोड पर शर्बत पिलाते साभासद निशिकांत संगल
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्जला एकादशी पर पिलाया शरबत
शामली/गढ़ीपुख्ता/जलालाबाद। निर्जला एकादशी के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं ने छबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया। जगह-जगह लगी छबील में हर आने-जाने वाले को रोककर उसे ठंडा पानी या शरबत पिलाया जा रहा था। जलालाबाद में गांधी चौक स्थित श्री कृष्ण मंदिर में भव्य दरबार सजाया गया।
शामली में सभासद निशिकांत संगल ने स्व. अजय संगल की स्मृति में धीमानपुरा में पुराने डाकखाने के पास छबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया। इस दौरान गौरव संगल, संदीप संगल, संजय नामदेव, शीशपाल, गौरव गोयल, अनिल संगल, ध्रुव संगल, सावेज, रमेश चंद्र, शाहनवाज, शौर्य मित्तल आदि मौजूद रहे। स्व. जमनादास जुनेजा और स्व. प्रेम दीवाना की स्मृति में छबील लगाकर राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया। इस अवसर पर सुभाष चुग, अनिल जुनेजा, संजय जुनेजा, सोनू जुनेजा, राहुल दीवाना, वंश दीवाना, अनुज सोनी, संजू सोनी, सत्यम तनेजा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सुभाष चौक, मुख्य बाजार, तहसील के सामने छबील लगाकर लोगों को शरबत एवं ठंडा पानी पिलाया।
गढ़ीपुख्ता में पूर्वी यमुना नहर के मस्तगढ़ नौजल चौराहे पर नहर की पटरी पर छबील लगाकर राहगीरों को शरबत पिलाया गया। ऊन तहसील क्षेत्र गांव हथछोया में ऊन-थानाभवन रोड व रविदास मंदिर पर भी राहगीरों को शरबत पिलाया गया। इस दौरान धर्मपाल, नवीन, दीपक, बिजेंदर, प्रदीप, शुभम काला का सहयोग रहा।
विज्ञापन
जलालाबाद के गांधी चौक राधा-कृष्ण मंदिर के प्रांगण में निर्जला एकादशी पर भगवान श्री राधा-कृष्ण का भव्य दरबार फूलों से सजाया गया। पंडित प्रमोद भारद्वाज ने विधि विधान से पूजा कराई। मुख्य यजमान राजकुमार रोहिला सपत्नीक रहे। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिला संकीर्तन मंडल व सुंदर कांड समिति के भजन गायकों ने भगवान का गुणगान कर भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायकों में राजकुमार, श्याम सुंदर दास, शोभाराम, प्रदीप कश्यप, अमरनाथ, पंडित राधेश्याम शर्मा, पंडित राजेंद्र शर्मा, महिला संकीर्तन मंडल की संतोष देवी, शकुंतला, योगेश देवी, राजकुमारी, मीरा देवी, पूनम शर्मा आदि रहे। लाला प्रमोद मित्तल, जनेश्वर प्रसाद, मदन सैनी, संदीप कुमार, डॉ शिवकुमार, मास्टर संजीव अग्रवाल, राजेंद्र भगत आदि का सहयोग रहा।

शमली पंजाबी कॉलोनी में शर्बत पिलाते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

शामली सब्जी मंडी में शर्बत पिलाते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI