फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Drain waste reaching the farm

नाले का कचरा खेत में पहुंच रहा

Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drain waste reaching the farm
जलालाबाद खेत में फैले कचरे के बारे में जानकारी देता किसान। - फोटो : SHAMLI
नाले का कचरा खेत में पहुंच रहा
विज्ञापन

शामली, जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के पूर्वी छोर पर कस्बे के निकट प्राचीन सिद्ध पीठ मीठी कुई मंदिर के सामने श्रीराम लीला दशहरा मैदान है, जिसको कृषि भूमि के लिए वार्षिक ठेके पर किसान सरदार दर्शन रावड़ा ने ले रखा है। इस 28 बीघा भूमि के निकट से नगर पंचायत का बड़ा नाला बहता है, जिसमें कस्बे का काफी पानी व कूड़ा कचरा बह रहा है।

दर्शन का कहना है कि कई बार नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार और अधिशासी अधिकारी विजय आनंद को लिखित में नाले की सफाई कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात में नाला उफान पर आ जाता है, जिससे नाले में बहकर आने वाला कूड़ा करकट खेतों में जा रहा है। जिस कारण फसल को नुकसान हो रहा है। मंदिर के रास्ते पर भी गंदगी जमा हो जाती है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय आनंद का कहना है कि जल्द ही नाले की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed