{"_id":"60e73b318ebc3e4ae9570c2e","slug":"dr-ranjana-was-accused-of-playing-in-mining-shamli-news-mrt5464781131","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन में खेल की डॉ. रंजना पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन में खेल की डॉ. रंजना पर गिरी गाज
विज्ञापन
शामली। खनन में खेल की गाज आखिरकार खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह पर गिर ही गई। उनके खिलाफ निलंबन तथा लखनऊ अटैच करने की संस्तुति शासन से की गई है।
शामली में लगभग एक वर्ष के कार्यकाल में रंजना सिंह विवादों में घिरी रहीं। उनका हाल ही में एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह व्यापारी दीपक बंसल को खनन का काम दिलाने की बात कह रही थी। इससे पहले ठेकेदार दीपक पन्नू ने खान अधिकारी पर उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। ठेकेदार का कहना था कि उस पर हाइवे पर मिट्टी डालने के ठेका था। एक अन्य ठेकेदार से हमसाज होकर खान अधिकारी ने उसका उत्पीड़न किया। उसे मिट्टी खनन की अनुमति नहीं दी और उसके ट्रक पकड़ लिए गए। इसके चलते उसे ठेका छोड़ना पड़ा।
यमुना में चल रहे रेत खनन को लेकर भी खान अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठ रहे थे। जिले से भी उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी। इसके चलते भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक रोशन जैकब ने रंजना सिंह को निलंबित करने और लखनऊ अटैच करने की संस्तुति शासन से की है।