फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Double murder: Police remained empty handed for the second day, funeral today

दोहरा हत्याकांड: दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए शव

Thu, 31 Aug 2023 05:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Aug 2023 05:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में दो छात्रों की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। वहीं गुरुवार को गमगीन माहौल में मासूम छात्रों का सुपुर्द-ए-खाक किया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा मिले।

 

विज्ञापन
Double murder: Police remained empty handed for the second day, funeral today
shamli news - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थानाभवन क्षेत्र के गांव हिंड के दो छात्रों का अपहरण के बाद हत्या के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस किसी भी आरोपी को पकड़ने में पूरी तरह से नाकाम रही। उधर, बुधवार की देर रात गमगीन माहौल में गांव के श्मसान घाट पर मृतक खालिक के शव को जहां सुपुर्दे खाक किया गया वहीं, वीशू का भी अंतिम संस्कार किया गया। दोनों छात्रों की मौत पर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए थे। अंतिम यात्रा में आसपास क्षेत्र के गांव के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। हर किसी ने आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग दोहराई।
विज्ञापन


सोमवार को हिंड गांव के छात्र खालिक और वीशू खेलते समय लापता हो गए थे। ग्रामीणों और पुलिस ने दोनों को तलाश किया मगर उनका कोई पता नहीं लग सका था। बुधवार की सुबह दोनों छात्रों का शव गांव के ईंट भट्ठे की खदान में भरे पानी में पड़ा मिला था। विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

बाद में एसपी और विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए थे। दो मौतों से गांव के लोगों में गम है। पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कैराना विधायक नाहिद हसन, पूर्व विधायक राव वारिस , शेरसिंह राणा ,कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप पहुंचे और पीड़ित परिवार की हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया।

दूसरे दिन भी हवा में तीर चलाती नजर आई पुलिस
हत्याकांड के दूसरे दिन भी थानाभवन पुलिस, क्राइम ब्रांच के हाथ खाली रहे। ग्रामीण भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पुलिस इस मामले में कई को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

 
प्रकरण में कई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम भी खुलासे में लगी है। - अभिषेक , एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed