फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dopeher tak chaaya raha kohra

दोपहर तक छाया रहा कोहरा, ठिठुरन ने किया परेशान 

Mon, 04 Feb 2019 11:14 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 04 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
dopeher tak chaaya raha kohra
file - फोटो : amarujala
पहाड़ो पर बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में  पिछले कई दिनों से ठिठुरन बढ़ गई है। सोमवार सुबह कोहरा छाए रहने से पूरे दिन मौसम में ठिठुरन बनी रही। कोहरा अधिक होने के कारण वाहनों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर बाद धूप निकलने से ठंड में लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सोमवार सुबह बादल छाए रहे और दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। जिस कारण दिन और रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पहाड़ो पर बर्फबारी होने से बुधवार बृहस्पतिवार, शुक्रवार के आकाश में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के बाद  एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। धूप नहीं निकलने के कारण ठिठुरन बरकरार रहेगी। उधर, उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से रात में ठंडा मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा मौसम साबित हो रहा है। उन्होंने किसानों से गेहूं के खेतों में नमी बनाए रखने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed