फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Doors of progress open in BJP government

Shamli News: भाजपा की सरकार में खुले उन्नति के द्वार

Sun, 05 Feb 2023 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Doors of progress open in BJP government
शामली माजरा रोड स्थित कृष्णा गार्डन में जिला कार्य समिति की कार्यशाला में मंचासीन अतिथि।
- भाजपा की जिला कार्यसमिति और डाटा प्रबंधन कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाजपा की जिला कार्यसमिति और डाटा प्रबंधन कार्यशाला रविवार को माजरा रोड पर विवाह मंडप में हुई। जिसका शुभारंभ सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी अजय शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, रामजीलाल कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरवीर मलिक ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
कार्यशाला की प्रस्तावना में जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। हर दिन उन्नति की ओर अग्रसर होते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व गुरु की भूमिका में है। सभी कार्यकर्ताओं को इसको बनाए रखने के लिए संपूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करना होगा। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर उन्नति की पथ पर है। इस विकास यात्रा में डबल इंजन की सरकार होने के कारण केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण योगदान है। कैराना विधानसभा की प्रत्याशी रही मृगांका सिंह ने कहा कि वर्तमान दौर महिला सशक्तिकरण का दौर है। इसलिए महिलाओं को भी विकास की इस यात्रा में कदम से कदम मिलाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अजय शर्मा ने कहा कि भाजपा देश के साथ समस्त समस्त विश्व में आज शीर्ष पर है। इसमें संगठन की कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। सभी को समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए देश के नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश चारों तरफ से सुरक्षित है तो उसमें मोदी सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद कैराना प्रदीप चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट शिक्षा चिकित्सा रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर को पोषित करने वाला बजट है। इस बजट के दूरगामी परिणाम दिखाई देंगे। साथ ही साथ इस बजट के माध्यम से सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को भी इनकम टैक्स से संबंधित राहत प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश और केंद्र में मोदी सरकार के कारण उन्नति के नए मार्ग खोलें साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान प्रधानमंत्री आवास योजना निशुल्क शिक्षा और कोराना जैसी महामारी में देश के एक-एक व्यक्ति के साथ खड़े होकर जिस प्रकार से काम किया गया है। वह सारी दुनिया की राजनीतिक व्यवस्था के लिए एक चुनौती है। इसलिए हम सभी को संगठित हो आगामी लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाना है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री पंकज राणा, राजेंद्र मादलपुर, दामोदर सैनी, अनुज राणा, घनश्याम पारचा, आनंद पुंडीर, सुखचैन वालिया, अमित विश्वकर्मा, राहुल जैन, अरविंद संगल, मीनू संगल, डॉ. अनुराग शर्मा, कुशांक चौहान, शशि अरोड़ा, वरुण मलिक, संगीता जिंदल, सुधा तोमर, विवेक प्रेमी, छत्रपाल कश्यप, दिवाकर कश्यप, ओम प्रकाश, संदीप नामदेव अंबर स्वामी, रोहित विश्वकर्मा, विनीत बालियान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed