फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Door to door garbage collection fee will not increase

Shamli News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का नहीं बढ़ेगा शुल्क, प्रति घर 30 रुपये ही रहेगा

Sat, 16 Mar 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection fee will not increase
शामली। शहरी क्षेत्र में घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए नए वित्तीय वर्ष में शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा। पूर्व की तरह ही नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से 30 रुपये महीना प्रति घर ही शुल्क वसूल किया जाएगा। नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने ठेकेदारों से वार्ता करने के बाद शुल्क कम कराकर गृह स्वामियों को राहत दी है।
विज्ञापन

शामली शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। घर से सीधे कूड़ा इकट्ठा का पालिका के वाहन से सीधे डंपिंग ग्राउंड पर ले जाया जाता है। वर्तमान में नोएडा की कंपनी शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही है और प्रति घर से 30 रुपये मासिक शुल्क वसूल करती है। इस कंपनी के कार्य का समय 31 मार्च को पूरा हो रहा है। इस बार नए वित्तीय वर्ष के लिए ठेकेदारों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का लिया जाने वाले शुल्क को बढ़ाकर पालिका को दिया था। नगरपालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने नागरिकों पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का अतिरिक्त कोई भार न बढ़े, इसे लेकर ठेकेदारों से वार्ता कर शुल्क न बढ़ाने का फैसला लिया गया। पालिका चेयरमैन ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर ठेकेदारों से मासिक शुल्क न बढ़ाने को लेकर वार्ता की गई है। वार्ता के बाद इस बात पर सहमति बनी है कि घरों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का किसी तरह कोई शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा और वर्तमान में जो शुल्क लिया जा रहा है, वहीं 30 रुपये प्रति घर मासिक ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed