{"_id":"616b2099e2cfc00c9a0485f1","slug":"donated-blood-shamli-news-mrt5609563142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर बने महादानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सरकार द्वारा चलाए जा रहे रक्तदान माह के तहत शनिवार को दिल्ली रोड स्थित बैंकट हॉल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर टीम अजय संगल, जय हिंद सामाजिक संस्था और स्वामी विवेकानंद यूथ सोशल सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मानस संगल ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी जिंदगी को बचाया जा सकता है। रक्तदान शिविर में मुजफ्फरनगर व शामली से आई चिकित्सक टीम में डॉ. अनुपम सक्सेना, एलटी अभिषेक शर्मा, अशोक कुमार, पंकज के अलावा निशिकांत संगल, अनिल उपाध्याय, पंकज गुप्ता, राजीव गोयल, उमंग शर्मा, मनीष नामदेव, सुनील उपाध्याय, महेश गोयल, ध्रुव संगल, गौरव गोयल, आकाश गोयल, सोनू, आनंद गोयल, हिमांशु गोयल, रक्षित गोयल, राजीव बंसल, वाशु धीमान, पारस भारद्वाज और सलमान अहमद का सहयोग रहा।
1074 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
शामली। जिले में शनिवार को 14 बूथों पर 1074 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों को नौ बूथ पर टीकाकरण किया गया। 1350 के लक्ष्य के सापेक्ष 800 लोगों को टीके लगे। 17 लोगों को पहली डोज और 783 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 59.26 प्रतिशत टीकाकरकण हुआ और वैक्सीन की 78 वॉयल खर्च हुई। 45 प्लस वाले लोगों को छह बूथ पर टीके लगे हैं। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 274 लोगों को टीके लगाए गए। 274 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। 45.67 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 27 वॉयल खर्च हुई।