फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dominated the sky blanket of fog

आसमान में छायी रही कोहरे की चादर

Sat, 08 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 08 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dominated the sky blanket of fog
weather - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  वायुमंडल में हो रहे परिवर्तन का नजारा शुक्रवार सुबह भी देखने को मिला। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसे देखकर लोगों ने अक्तूबर माह में ही जनवरी (सर्दी के सीजन) जैसा अहसास किया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिन यही स्थिति रहेगी, फिर वातावरण सामान्य हो जाएगा। 
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के से ही कोहरा आसमान में छाया रहा, जो करीब साढ़े आठे बजे तक रहा। एकाएक पडे़ कोहरे के कारण लोग हैरान हो गए। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के डाक्टर पीके सिंह का कहना है कि बीते दो दिन में एनसीआर और अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दिन में मौसम गरम रहा। उसकी वजह से अगले दो दिन कोहरा दिखाई देगा, लेकिन बाद में सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


यह वायुमंडल में हो रहे परिवर्तन के कारण हो रहा है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यह मौसम आलू की बुवाई का है, लेकिन तापमान ज्यादा रहने के कारण आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। फिलहाल रिसर्च के तौर पर भी आलू की बुवाई पर रोक लगा दी गई है। क्योंकि तापमान ज्यादा होने के कारण आलू की आंखें मर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed