फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Do not consider Saini society only as vote bank: Jai Bhagwan

सैनी समाज को केवल वोट बैंक न समझें : जयभगवान

Sun, 29 Aug 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Do not consider Saini society only as vote bank: Jai Bhagwan
शामली चौधरी चरण सिंह बरात घर में आयोजित सैनी समाज के सम्मेलन में भाग लेते अतिथि। - फोटो : SHAMLI
सैनी समाज को केवल वोट बैंक न समझें : जयभगवान
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय सैनी सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि सभा के राष्ट्रीय महासचिव जयभगवान सैनी ने कहा कि सैनी समाज की उपेक्षा करने वाले राजनीतिक दलों को वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने सैनी समाज को संगठित होकर वोट के अधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने राजनीतिक दलों को चेतावनी दी कि सिर्फ सैनी समाज को वोट बैंक न समझा जाए।
रविवार को शहर के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह भवन में राष्ट्रीय सैनी सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के वार्षिक समारोह में जयभगवान सैनी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने सैनी समाज को सिर्फ वोट के रूप में प्रयोग किया है। सैनी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय सैनी समाज की वेबसाइट तैयार हो गई है। सैनी समाज की स्मारिका प्रकाशित की जाएगी। राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश कुमार सैनी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सैनी समाज को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में संख्या बल बढ़ाना है।
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर से आए जिलाध्यक्ष पवनकुमार सैनी ने स्मृति चिह्न भेंट किया। वार्षिक समारोह की अध्यक्षता कर रहे बाबूराम सैनी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभा में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संदीप सैनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी महेश सैनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीके सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह सैनी, रालोद के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर नीरज सैनी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विकास सैनी शाहपुर, डॉक्टर पवन सैनी, सचिन सैनी गाजियाबाद, धर्मपाल सैनी, सुंदरपाल सैनी बड़ौत, अनिल सैनी हापुड़, पूरण चंद सैनी नानौता, डॉक्टर अरविंद सैनी कांधला, सुभाष प्रधान, राकेश सैनी, झाड़खेड़ी, दामोदर सैनी, अवधेश सैनी, माहीराम सैनी, मेनपाल सैनी आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रवीण सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed