{"_id":"62643e0a26332b79567742f4","slug":"do-not-befriend-strangers-on-social-media-shamli-news-mrt5857578122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर अनजान से न करें दोस्ती और न शेयर करें निजी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर अनजान से न करें दोस्ती और न शेयर करें निजी जानकारी
विज्ञापन
शामली मेपल्स एकेडमी में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्रों को जानकारी देते एसएसपी सुकीर्ति माध
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। एसएसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती स्वीकार न करें और न ही किसी को निजी जानकारी शेयर करें। इस तरह की सावधानी बरतेंगे तो बहुत सी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सहारनपुर रोड पर स्थित मेपल्स एकेडमी में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी सुकीर्ति माधव ने विद्यार्थियों से कहा कि सोशल मीडिया फेसबुक, टिवटर, व्हाटसअप, इंस्ट्राग्राम आदि पर अकाउंट बनाना व शेयर करना गलत नहीं है, लेकिन ओवर शेयर करने से बचें। इसका प्रयोग कनेक्टीविटी, एकेडमिक और अन्य जरूरी कार्यों के लिए करें। अनजान व्यक्ति की दोस्ती या कॉल स्वीकार करने से ब्लैकमेलिंग या अन्य दूसरी तरह की समस्याएं आ सकती है। अगर किसी से कोई गलती हो जाए तो उसे स्वीकार करें और उसके बारे में अपने परिवार, जिम्मेदार व्यक्ति, शिक्षक या पुलिस को बताएं। हेल्पलाइन 1091, डायल 112, साइबर सेल, पुलिस आदि से बात करें। आपका नाम पता गोपनीय भी रहेगा और समस्या भी हल होगी।
कार्यक्रम में छात्रा शिवांशी के जन्मदिन पर एसएसपी ने गिफ्ट भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन वासू ने किया। मेपल्स एकेडमी की तरफ से प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा, उप प्रधानाचार्या भावना यादव, आरूष, आकांक्षा, साधना और देवांशु आदि ने एसएसपी सुकीर्ति माधव का स्वागत किया।
विज्ञापन
यातायात नियमों का करें पालन
सीओ यातायात अमरदीप मौर्य ने बताया कि जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन करना जरूरी है। वाहन सावधानी से चलाएं और गति नियंत्रित रखे। गलत साइड न चलें, हेलमेट का प्रयोग करें और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाए। दुपहिया वाहन पर दो सवारी से अधिक न चलें। जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा संबंधी पत्रक वितरित किए।
विद्यार्थियों के सवाल, एसएसपी के जवाब:
सवाल: पढ़ाई के साथ सोशल मीडिया का प्रयोग कैसें करें।
- अभय पुंडीर।
जवाब: पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रखें। एक दिन में आधा से एक घंटा सोशल मीडिया पर सही उपयोग के लिए दे सकते हैं।
सवाल: मैं 12वीं हयूमीनिटिज से करना चाहती हूं, क्या यह साइंस से कम आंकी जाती है।
-मुस्कान।
जवाब: ऐसा नहीं है। कोई भी स्ट्रीम एक दूसरे कम नहीं है। आप मेहनत से पढ़ाई करों और दिखाओ कि हयूमीनिटिज दूसरी स्ट्रीम से किसी भी मायने में कम नहीं है।
सवाल: यूपीएससी के इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है और क्या आधार होता है।
- सौरभ जैन।
जवाब: प्री व मेन परीक्षा क्लियर करने के बाद इंटरव्यू होता है। इंटरव्यू मुख्य रूप से आपके अंदर आत्म विश्वास और पर्सनलिटी पर आधारित होता है।
सवाल: यूपीएससी की पढ़ाई ज्यादा मुश्किल है क्या।
-माही बालियान।
जवाब: कोई भी पढ़ाई मुश्किल नहीं होती। मैं कोल इंडिया में जॉब पर था, लेकिन मुझे लगा कि जीवन में और ज्यादा करना है तो यूपीएससी की पढ़ाई शुरू की तो उन्हें अच्छा लगा और सफलता मिली।
सवाल: मैं इंजीनियर बनना चाहती हूं, इसके लिए क्या करना होगा।
-ज्योति तोमर।
जवाब: पीसीएम की पढ़ाई करें, फिर आईआईटी के लिए तैयारी करें। अच्छे से पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
सवाल: मुझे सिविल सर्विस में जाना है। क्या करना होगा।
-संस्कृति
जवाब: पहले किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करें। यूपीएससी का सिलेबस पढें, उसमें सब चीजें है। इसके बाद पहले प्री, फिर मेन और इसके बाद इंटरव्यू क्लियर करना होगा।
सवाल: आईपीएस व आईएएस के लिए इंटरव्यू अलग-अलग होता है क्या।
-शिवांशी।
जवाब: दोनों के लिए एक ही इंटरव्यू होता है।
सवाल: सिविल सर्विस के लिए तैयारी कैसे करें।
जवाब: पहले लक्ष्य तय करें, फिर उसे फोकस बनाकर मन लगाकर मेहनत से पढ़ाई करें।
-वंश बालियान।
सवाल: कभी कभी विचलित होने की समस्या आए तो क्या करें
- परिनिता।
जवाब: इस उम्र में विचलित हो जाते हैं, यह खास समस्या नहीं है। मुझे भी जब कभी ऐसा हुआ तो मैं फोन से अपनी मां से बात कर लेता था और थोड़े समय में सामान्य होकर फिर पढ़ाई में लग जाता था। आप भी ऐसी स्थिति में परिवार से जुड़े रहे और उनसे बात करें। अपना कोई अच्छा दोस्त हो तो उससे भी बात कर लें।
-
सवाल: आईपीएस बनने के लिए क्या करना होगा।
- तेजस्वी।
इसके लिए यूपीएससी की तैयारी करें और अच्छे से पढ़ाई करने पर सफलता मिलेगी।
सवाल: सर पुलिस वाले बाइक की चाबी निकाल लेते हैं, क्या यह सही है।
- हैदर अली।
जवाब: यह कानूनन सही नहीं है, लेकिन चेकिंग के दौरान यह पता नहीं होता कि बाइक सवार कौन और किस तरह का व्यक्ति है। इस दौरान कोई गलत व्यक्ति भाग न जाए, इसलिए जांच व पूछताछ करने तक उसे रोकने के लिए पुलिस ऐसा कर देती है। वैसे पुलिस को कानून के दायरे में रहकर काम करने और नागरिकों से अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
सवाल: सर क्या हर पुलिसकर्मी को वाहन का चालान करने का अधिकार है।
- निहाल मलिक।
जवाब: एक निर्धारित रैंक के पुलिस अधिकारी द्वारा ही चालान करने का नियम है।
मैं खाकी हूं कविता को सुनने को उत्सुक दिखे विद्यार्थी
एसएसपी सुकीर्ति माधव द्वारा लिखी गई मैं खाकी हूं कविता को सुनने के लिए विद्यार्थी उत्सुक रहे। उनकी लिखी यह कविता सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर काफी पसंद की जा रही है। विद्यार्थियों की मांग पर एसएसपी ने उन्हें कविता की कुछ लाइनें सुनाई और बताया कि जब वे मेरठ में ट्रेनिंग में थे तब उन्होंने पुलिस की कार्य प्रणाली, कार्य और कर्तव्यों को नजदीक से जाना। तब उन्होंने यह कविता लिखी थी।

शामली मेपल्स एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र-छा?- फोटो : SHAMLI