फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM strict on irregularities in Basic Education Officer's office

Shamli News: बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त

Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
DM strict on irregularities in Basic Education Officer's office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी आलोक यादव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए बनाए गए रैंप को और अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यू-डायस पोर्टल की समीक्षा करते हुए उसे तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए। विभिन्न पटलों की जानकारी लेते समय सहायक लेखाकार गोविंद द्वारा संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एमडीएम पत्रावली, डाक रजिस्टर और डिस्पैच रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होने वाले सभी पत्रों को भी डाक रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इसके अलावा स्टोर रूम में पड़े खराब और अनुपयोगी सामान का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में चार ब्लॉकों में विद्यालय संचालित हैं, जबकि थाना भवन ब्लॉक में एक नया विद्यालय प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित विद्यालय के संबंध में आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारियों से ब्लॉकवार नामांकन की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अकाउंट ऑफिसर का कार्यालय भी वर्तमान बिल्डिंग में शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed