फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM's teachings, teach children lovingly, not with poles

डीएम की नसीहत, बच्चों को प्यार से पढ़ाएं, डंडे से नहीं

Fri, 05 May 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
DM's teachings, teach children lovingly, not with poles
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने विकास भवन, मंडी स्थल पर गेहूं खरीद का निरीक्षण किया। मुंडेट कला गांव में प्राथमिक स्कूल और गांव के लाभार्थियों के शौचालयों का निरीक्षण करके स्वच्छता पर जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक के पास  डंडा देखकर डीएम ने उसे
विज्ञापन

फेंक दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में शिक्षक के पास डंडे का क्या काम। उन्होंने बच्चों को प्यार से पढ़ाने के निर्देश दिए।

बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने विकास भवन, जिला पंचायत राज विभाग, परियोजना निदेशक एवं जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया।  विकास भवन के अधीन कार्यालयों  में स्वच्छता न पाए  जाने पर नाराजगी जताई। विकास भवन के तहत परियोजना निदेशक  कार्यालय में अलमारियोें के ऊपर सामान रखे होने पर समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को कडे़ निर्देश दिए। उन्होंने  कहा कि कार्यालय में स्वच्छता का पूर्णरूप से ध्यान रखना होगा ।
विज्ञापन


अपनी टेबिल पर जो भी कार्य देखते हैं वो लिखकर रखेंगे। साथ ही कहा कि कार्यालय में एक से अधिक कलेंडर नहीं होने चाहिए। डीएम ने कहा कि दोबारा निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ यशु रुस्तगी, डीडीओ बलराम कुमार ,परियोजना निदेशक बलिराम वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके बाद, डीएम ने भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल पर खाद्य विभाग के गेहूं खरीद का निरीक्षण करके किसानों व केंद्र  प्रभारी से जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर डिप्टी आरएम ओ निहारिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ीपुख्ता मार्ग पर मुंडेट कला के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर शौचालय का  निरीक्षण किया। डीएम ने क्लास रूम में जाकर बच्चों से पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के संबंध में सवाल किए। इस मौके पर सीडीओ ने बच्चों से गणित के सवाल किए। इससे पूर्व, बीएसए चंद्रशेखर ने मिड-डे मील  की गुणवत्ता की जांच की। मुंडेट कला गांव में एक दुुकानदार से पन्नी मांगी। दुकानदार के पन्नी दिए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने उसे पन्नी की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। मुंडेट कला गांव स्वच्छता मिशन के तहत पात्र लाभार्थियों  के शौचालयों का निरीक्षण करके उपयोग करने की जानकारी ली। शौचालयों के  निरीक्षण के दौरान एक शौचालय का ताला बंद  मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed