फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM rewarded all the kitchen mothers of the district

पाक कला प्रतियोगिता में कविता प्रथम

Wed, 29 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
DM rewarded all the kitchen mothers of the district
शामली कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनत में आयोजित जिला स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में ख - फोटो : SHAMLI
डीएम ने जिले की सभी रसोई माताओं को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

शामली। बनत के कन्या पूर्व माध्यमिक स्कूल में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान पर प्राथमिक विद्यालय थानाभवन की कविता, द्वितीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय पीरखेड़ा की जरीना और तृतीय स्थान पर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर कैराना ब्लाक की कमलेश रहीं। जिले के सभी रसोइयों को डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।

मंगलवार को बनत में हुई प्रतियोगिता में सभी रसोइयों से ताहरी, रोटी सब्जी, खीर आदि बनवाया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अखिलेश कुमार सिंह, सीडीओ शंभुनाथ तिवारी ने किया। अधिकारियों ने रसोइयों द्वारा बनाए गए भोजन को चखकर देखा। प्रतियोगिता हेतु गठित निर्णायक समिति द्वारा प्रतियोगिता परिणाम के आधार पर 30 रसोइयों में से तीन रसोइया प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर हीं। प्रथम स्थान पर प्राथमिक विद्यालय थानाभवन की कविता, द्वितीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय पीरखेड़ा की जरीना, तृतीय स्थान पर उच्चतर प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर कैराना ब्लाक कमलेश रहीं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रसोईया को 3500 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रसोईया को 2500 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली रसोईया को 1500 रुपये के चेक प्रदान किए गए। शेष 27 रसोइयों को 500 रुपये प्रदान किए गए। जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने समस्त रसोइयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, राजकीय हाईस्कूल बंतीखेड़ा की प्रधानाचार्या डॉक्टर सीमा वर्मा, स्वास्थ्य विभाग से महिला अधिकारी डॉक्टर शाइस्ता, खाद्य सुरक्षा विभाग से नरेश कुमार, जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन जितेंद्र कुमार, विभिन्न स्कूलों से 10 बालक एवं 10 बालिकाएं भी शामिल रहीं। प्रतियोगिता में जिला समन्वयक सुभाष चंद्र, राजकुमार, शोभित मलिक, रोहिताश कुमार, अखिलेश आनंद, खलील अहमद, योगेश राठी, विजय कुमार, पवन कुमार सहायक अध्यापक, उपेंद्र कुमार सहायक अध्यापक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed