फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DM reviewed Kovid Hospital

-मरीजों का हाल जाना, सुविधाओ की ली जानकारी-

Sun, 08 Nov 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
DM reviewed Kovid Hospital
शामली जिला चिकित्सालय में निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
डीएम ने कोविड अस्पताल का लिया जायजा लिया
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कोविड -19 महामारी के मद्देनजर 100 बेड के एल-1 एल-2 हॉस्पिटल में निरीक्षण कर मरीजों की सुविधा का हाल जाना। मरीजों को दिए जा रहे भोजन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान सीएमओ वीर बहादुर ढाका ने डीएम को अवगत कराया गया कि 28 मरीज मौजूद हैं, जिसमें एल-1 में18, एल-2 में 8 मरीज हैं। सभी मरीजों को खाना समय से दिया जा रहा है। सर्दी के दृष्टिगत सभी मरीजों को कंबल आदि भी दिए गए हैं। सफाई के चलते सैनिटाइजेशन, शौचालयों की सफाई एवं बेडशीट आदि भी नियमित रूप से बदली जाती है।

डीएम जसजीत कौर ने सीएमओ से दवाइयों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने डीएम को बताया कि होम आइसोलेट रह रहे व्यक्तियों के द्वारा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। उन्होंने यह बताया कि यदि होमआइसोलेट रह किसी व्यक्ति द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है तो ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा जाता है। 410 निगरानी समिति लगी हुई है। प्रतिदिन 1500 से1600 सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed