{"_id":"674a0500eb8f5ce3e80f06df","slug":"dm-reprimands-absa-for-not-giving-tc-to-student-shamli-news-c-26-1-sal1002-132594-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: छात्रा की टीसी नहीं देने पर डीएम ने एबीएसए को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: छात्रा की टीसी नहीं देने पर डीएम ने एबीएसए को लगाई फटकार
Fri, 29 Nov 2024 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
झिंझाना। गांव कला माजरा तथा बिन्ना माजरा में डीएम अरविंद चौहान ने शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। स्कूल से पांचवीं कक्षा की बालिका की टीसी न देने के कारण डीएम ने एबीएसए को फटकार लगाई। वहीं शौचालय की केयर टेकर को मानदेय न देने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल को आदेश दिए कि ग्राम सचिव को तुरंत सस्पेंड किया जाए तथा जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।
शुक्रवार दोपहर बाद डीएम ने क्षेत्र के गांव काला माजरा की प्राइमरी पाठशाला में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मुनव्वर ने गांव के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पुत्री आसमीन को पांचवीं पास करने के बाद भी टीसी नहीं दी गई, जिसकी वजह से उसका एक साल बर्बाद हो गया। इस पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार को लताड़ लगाई।
बानो पत्नी इसरार ने भी शिकायत करते हुए कहा कि उसका 8 साल का लड़का तथा 5 साल की लड़की का नाम भी स्कूल से काट दिया गया। जिन्हें शिक्षा से वंचित रखा गया है। डीएम ने एबीएसए को नाम फीड करने के निर्देश दिए। काला माजरा तथा अजीज पर शौचालय की केयरटेकर सोमवती ने कहा कि उसे डेढ़ वर्ष से मानदेय नहीं दिया गया। इस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल को आदेश दिए कि ग्राम सचिव को तुरंत सस्पेंड कर जांच कर कार्रवाई की जाए। डीएम ने केयर टेकर के मानदेय देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
काला माजरा की ग्राम प्रधान मीनाक्षी देवी को डीएम ने कहा कि आप सीधे जनता से संपर्क रखें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह, अशोक कुमार, यशपाल उपस्थित रहे।
सफाई व्यवस्था चौपट रखने की शिकायत की
गांव बिन्न माजरा में भी ग्राम सचिवालय पर डीएम ने चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। दीपावली पर सफाई हुई थी या अब आपके आने पर सफाई हुई। ग्रामीणों ने वृद्धा पेंशन के साथ अन्य समस्याओं के बारे में डीएम को अवगत कराया। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि निचले स्तर का अधिकारी नहीं सुनता तो सीधे मेरे पास चले आना। चौपाल के दौरान तहसीलदार मृदुला दुबे, खंड विकास अधिकारी उमाकांत मुद्गल, एबीएसए विकास कुमार, एडीओ पंचायत इसरार अली , मोहित कुमार, शराफत राणा, निर्मल सिंह, अख्तर अली, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।